• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉज में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकट, पुलिस ने महिलाओं को ऐसे कराया मुक्त

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sex racket

Sex racket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद एक लॉज में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस के सामाजिक सुरक्षा सेल ने लॉज में छापा मारकर वहां दस महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है, लेकिन एक आरोपी भागने में सफल हो गया।

पिम्परी चिंचवड़ पुलिस के सोशल सिक्यूरिटी सेल को सूचना मिली थी कि देहु रोड इलाके के किवले गांव के करीब मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर स्थित द्वारका रूम्स लॉज में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का कारोबार चलाया जा रहा है।

इसी जानकारी के आधार पर पुलिस के सोशल सिक्यूरिटी सेल की एक विशेष टीम बनाई गई। जिसमें 3 अधिकारी और 13 कर्मियों को शामिल किया गया। टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने द्वारका रूम्स पर पहुंचकर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने लॉज से 10 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया। जिममें 4 महिलाएं पश्चिम बंगाल, 3 महाराष्ट्र, 2 कर्नाटक और 1 महिला आसाम की रहने वाली है। एक पुलिस अधिकारी ने आजतक को बताया कि द्वारका रूम्स लॉज का मैनेजर जबरन इन महिलाओं से जिस्मफरोशी करवाता था।

पुलिस के मुताबिक जिस्मफरोशी के लिए ग्राहक से एक घंटे के लिए एजेंट 3 हज़ार रुपये लेता था। लेकिन महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये दिए जाते थे। पुलिस टीम ने महिलाओं को मुक्त कराया और पुणे के रेस्क्यू फाउंडेशन नामक NGO के हवाले कर दिया। जहां से उन्हें उनके परिवारवालों के हवाले किया जाएगा।

छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने लॉज से 2 मोबाइल फोन समेत 25 हज़ार 700 रुपये बरामद किए हैं। इस शर्मनाक कारोबार को चलाने वाले लॉज मैनेजर गवीरंगा गौड़ा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

यह ऑपरेशन पिम्परी चिंचवड शहर के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने आजतक को बताया कि उनकी टीम का मकसद महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकना है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsPune NewsSex racket
Previous Post

मात्र 2 मिनट में लग गया Sold Out का बोर्ड, इस बाइक ने मचाया तहलका

Next Post

बुधवार को जौनपुर में आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Dinesh Sharma

बुधवार को जौनपुर में आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

hair ripening and falling

बालों के पकने और गिरने की समस्या से जल्द पाएँ छुटकारा

14/07/2021
CM Yogi

मिशन मोड में हो जनसुनवाई, जनसमस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता: सीएम योगी

07/06/2023
The smartphone market continues to grow even in the Corona epidemic.

कोरोना महामारी में भी स्मार्टफोन के मार्केट में बढ़ोतरी जारी..

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version