• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाह का झांसा देकर युवती से तीन साल तक किया यौन शोषण, SP से लगाई न्याय की गुहार

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Molests
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज जिले में निकाह करने का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ लागतार तीन साल तक यौन शोषण किया। इस दौरान युवक ने युवती के कई अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जब छात्रा ने निकाह करने का दबाव बनाया तो युवक अपनी बात से मुकर गया। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती (22 वर्ष) ने गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित मझपुरवा गांव निवासी फुरकान और उसके भाई जीशान समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि करीब तीन साल पहले एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फुरकान से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर निकाह का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। साथ ही उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए।

सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिले 3 शव, इलाके में मचा हड़कंप

आरोप है कि जब वो गर्भवती हो गई, तो फुरकान ने अपने भाई जीशान और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप है कि जब उसने निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी फुरकान गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

इंसाफ न मिलने पर पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी प्रशांत वर्मा के दफ्तर पहुंची। जहां पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फुरकान और उसके भाई जीशान समेत अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दो बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से बचाया गया

पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विकास राय ने बताया कि मुख्य आरोपी फुरकान की तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsup news
Previous Post

नाबालिग से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

कुख्यात लूटेरा हरिबंश की 19 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Lootera Haribansh

कुख्यात लूटेरा हरिबंश की 19 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

यह भी पढ़ें

ms-dhoni

धोनी को अच्छे से ट्रीट नहीं किया गया, यह बीसीसीआई की हार है : सकलैन मुश्ताक

23/08/2020
upsc topper

UPSC में बिहारी छात्रों का जलवा, NTSC में पिछड़ जा रहे विद्यार्थी

28/09/2021
kala dhaga

जानें किस पैर में बांधना चाहिए काला धागा

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version