• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहजहांपुर : पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर नाबालिग पुत्री की हत्याकार किए टुकड़े

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Honour Killing

Honour Killing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 12 दिन से लापता एक लड़की की लाश उसके घर से कुछ दूर एक नाले के पास दबी हुई मिली है। पुलिस ने शक होने पर लड़की के पिता और भाई को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो लड़की की हत्या का सच सामने आ गया। इस हत्याकांड को खुद लड़की के पिता ने कबूल कर लिया।

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र की है। जहां दुल्हापुर गांव के पश्चिम में सकरिया नाला है। उसी के पास एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि लाश सूखी मिट्टी में दबी हुई थी। नाले के पास सूखी मिट्टी से दबी लाश देख कर ऐसा लग रहा था कि किसी जंगली जानवर ने लाश को खींचा हो। जिसकी वजह से लाश की टांग और कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग दे रहा जामिया हमदर्द

दरअसल, दुल्हापुर गांव की लड़की नीमा 24 सितंबर से गायब थी। लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना नहीं दी थी। पुलिस को इसी बात की हैरानी थी। लाश बरामद होने के बाद जब पुलिस ने मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो सच खुलकर सामने आ गया। मृतका के पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात पुलिस को दुल्हापुर गांव के पश्चिम में सकरिया नाला के पास लाश मिलने की सूचना मिली थी। जब देर रात पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लिया और तहकीकात शुरू की तो पता चला कि मृतका उसी गांव की नीमा है। जो जगोधर की बेटी है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पिता से पूछताछ की। पहले तो वो इधर-उधर की बात करता रहा लेकिन सख्ती करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

बांदा : भाजपा विधायक पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

एसपी ने बताया कि हत्या की वजह लड़की का गर्भवती होना था। क्योंकि वह कुंवारी थी। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। जब इस बात की जानकारी नीमा के पिता जगोधर को मिली तो वो होश खो बैठा। उसने अपने पुत्र राम निवास के साथ मिलकर लड़की का गला कुल्हाड़ी और फरसे से काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और फरसा भी बरामद कर लिया गया है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभी भी इस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindifather murdered daughterhonour killingmurderपिता ने की पुत्री की हत्या
Previous Post

बांदा : भाजपा विधायक पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Next Post

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी की रैली में लिया था हिस्सा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी की रैली में लिया था हिस्सा

यह भी पढ़ें

Anganwadi

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
आम्रपाली -निरहुआ

आम्रपाली और निरहुआ के धमाकेदार डांस ने मचाया तहलका, वायरल हुआ वीडियो

18/10/2020
Kandariana

डीएम के निर्देश पर कंडरियाणा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जमे हैं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version