• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं तुमसे फिर मिलूंगी’, शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद, शेयर की एडोरेबल थ्रोबैक फोटो

Writer D by Writer D
12/12/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
siddharth-shehnaz

siddharth-shehnaz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहनाज गिल (Shahnaz Gill) के सबसे खास दोस्त और एक शानदार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। शहनाज तो सिद्धार्थ को हमेशा ही याद करके इमोशनल हो जाती हैं। लेकिन आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज का दर्द छलक उठा है। वे नम आंखों से सिद्धार्थ को याद कर रही हैं।

शहनाज (Shahnaz Gill) को आई सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) की याद

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल ने एक्टर की मुस्कुराते हुए प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। शहनाज ने सिद्धार्थ की तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। शहनाज ने लिखा- एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी। शहनाज ने इसके साथ हार्ट और एंजेल वाली इमोजी भी बनाई है। साथ ही सिद्धार्थ की बर्थ डेट 12-12 भी लिखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ संग शहनाज ने शेयर की एडोरेबल थ्रोबैक फोटो

शहनाज (Shahnaz Gill) ने सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सी पर उनके नाम का केक भी काटा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की भी कुछ तस्वीरें हार्ट कैप्शन के साथ शेयर की हैं। लेकिन इन सबमें सबसे एडोरेबल तस्वीर वो है, जिसमें सिद्धार्थ संग शहनाज मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। तस्वीर में शहनाज और सिद्धार्थ की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है, जो आज भी लोगों के दिल जीत रही है।

फैंस भी कर रहे सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) को याद

शहनाज की पोस्ट पर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और अपने स्टार को याद कर रहे हैं। शहनाज की पोस्ट पर सिद्धार्थ के एक फैन ने लिखा- हमेशा हमारे दिल में रहोगे। एक दूसरे यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा- वक्त तकलीफ को कम नहीं करता है। बस ये हमें दर्द के साथ जीना सिखा देता है। एक और यूजर ने लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला आप हमेशा याद आओगे।

सिद्धार्थ के लिए शहनाज की खास पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में सिडनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला आज भी किस तरह अपने फैंस के दिलों में बंसते हैं।

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, माथा टेक कर की  पूजा अर्चना

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। शहनाज तो लंबे समय तक सिद्धार्थ की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। खुद को नॉर्मल करने में शहनाज को काफी वक्त लगा, लेकिन अभी भी वो सिद्धार्थ को याद करके इमोशनल हो जाती हैं।

Tags: Shahnaz Gillsiddharth birth anniversarySiddharth Shuklaसिद्धार्थ शुक्ला
Previous Post

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की शानदार रिकवरी

Next Post

दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ पर शाहरुख के उड़े होश, बोल्ड अवतार देखकर फैंस की रुक गईं धड़कनें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Next Post
Pathan

दीपिका के 'बेशर्म रंग' पर शाहरुख के उड़े होश, बोल्ड अवतार देखकर फैंस की रुक गईं धड़कनें

यह भी पढ़ें

कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

03/02/2022

बेखौफ चोर ने घर का ताला तोड़कर लूटे नगदी व जेवरात, मुकदमा दर्ज

31/01/2021
cm yogi

झांसी को ऑक्सीजन आत्मनिर्भर बनाने को लगाये जा रहे 15 प्लांट : योगी

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version