• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, जानिए बादशाह का टीवी से फिल्मों तक का सफर

Writer D by Writer D
25/06/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
shahrukh khan

shahrukh khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार और दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को सिनेमा जगत में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें बॉलीवुड का ‘बादशाह’ और ‘किंग खान’ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि 25 जून, 1992 को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पहली फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल में तो ऋषि कपूर थे, लेकिन जिसके सबसे ज्यादा चर्चे हुए वो थे डेब्यूटेंट शाहरुख खान। पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया और आज तक अपनें फैंस, प्रशंसकों के दिलों में राज कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी लेकिन आज वो बॉलीवुड के बादशाह हैं।

‘फौजी’ से की करियर की शुरूआत

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  ने अपने करियर की शुरूआत धारावाहिक ‘फौजी’ से की। ये धारावाहिक 1988 में आया था। दर्शकों ने उन्हें इसी शो से सिर आंखों पर बैठा लिया। इसके बाद भी लंबे वक्त तक किंग खान ने टीवी पर जमकर काम किया और फिर वो समय भी आया जब उनके हाथ लगी पहली बॉलीवुड फिल्म दीवाना। शनिवार 25 जून को शनिवार को उनके करियर की पहली फिल्म यानि ‘दीवाना’ के रिलीज हुए 30 बरस पूरे हो जाएंगे।

‘हाइएस्ट ग्रोसर ऑफ द ईयर’ की ख्याति हासिल कर चुके हैं

बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि शाहरुख (Shahrukh Khan)  सबसे ज्यादा बार ‘हाइएस्ट ग्रोस्टर ऑफ द ईयर’ की ख्याति हासिल कर चुके हैं। यानी शाहरुख दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में भारतीय एक्टर हैं। वह लगभग 9 बार इसे उपाधि को जीत चुके हैं। इसके बाद सलमान खान का नंबर आता है। यही नहीं, साल 1990 के दशक के बाद से ही शाहरुख खान के पास सबसे अधिक बम्पर बॉक्स ऑफिस ओपनर हैं। जिनमें से उनकी 62 फिल्मों में से 16 हैं। बंपर ओपनर हासिल करना किसी सुपरस्टार की पहचान होती है।

200 करोड़ है ‘मन्नत’ की कीमत

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का घर दुनिया की सबसे शानदार घरों की लिस्ट में शुमार हैं। इस घर की कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 200 करोड़ रुपये है। ऐसे में बंगले का एक कमरा कितने रुपये के किराये पर मिलेगा, इसकी जानकारी खुद शाहरुख खान ने दी है। शाहरुख खान ने एक बार अपने फैंस के लिए Ask SRK सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे उनके बंगले मन्नत के रूम रेंट के बारे पूछा। इसके जवाब में किग खान ने ट्वीट कर लिखा, ’30 साल की मेहनत में पड़ेगा’।

UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 56 साल के हो गए हैं। फिल्म ‘जीरो’ के बाद एक बार फिल्म से वो कमबैक करने जा रहे हैं। उनके हाथ में इस समय तमाम फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। ‘पठान’, ‘जवान’, ‘डंकी’ किंग खान की अपकमिंग फिल्में हैं। इसके अलावा ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘टाइगर 3’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में आपको उनका केमियो रोल देखने को मिलेगा।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  की हिट फिल्में

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। ‘दीवाना’ के अलावा ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘करण अर्जुन’, ‘यस बॉस’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘बादशाह’, ‘मोहब्बतें’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘स्वदेश’, ‘डॉन 2’ जैसी तमाम उनकी सुपर डूपर हिट फिल्में रही हैं।

Tags: Actor Shahrukh KhanBollywood Newsshahrukh khan moviesshahrukh khan upcoming movies
Previous Post

UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Next Post

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 70 यात्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
fire in bus

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 70 यात्री

यह भी पढ़ें

Para Badminton Tournament

पैरा बैडमिंटन में बेटियों ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाया यूपी का मान

07/07/2025
Jila Badar

दस अपराधी किये गये छह महीने के लिए जिला बदर

16/04/2021
Shivraj singh Chauhan

हमारी बेटियों के साथ कुछ गलत करने की कोशिश की तो मैं तोड़ दूंगा : शिवराज

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version