• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक और अशरफ का आज चालीसवां, फूल चढ़ाने कब्रिस्तान आ सकती है शाइस्ता

Writer D by Writer D
25/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq-Ashraf

Atiq-Ashraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ (Atiq-Ashraf) की हत्या के 40 दिन पूरे हो गए। इस्लाम धर्म की रवायत के मुताबिक, चालीसवें के दिन परिवार के सदस्य व अन्य करीबी मृतक की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं और फातिहा पढ़ते हैं, लेकिन जिस पैतृक कब्रिस्तान कसारी मसारी में अतीक अहमद और अशरफ (Atiq-Ashraf) को दफनाया गया था, वहां 40वें दिन भी सन्नाटा पसरा है।

कोई परिजन और करीबी अतीक और अशरफ (Atiq-Ashraf) की कब्र पर फूल चढ़ाने तक नहीं आया है। अतीक और अशरफ की कब्र के पास ही असद की भी कब्र मौजूद है। इस्लाम धर्म में किसी व्यक्ति की मौत के बाद 39 वें दिन से लेकर 42वें दिन के बीच चालीसवां मनाया जा सकता है। मरहूम यानी मृतक के घर पर धार्मिक पाठ का आयोजन होता है।

साथ ही गरीबों व मिसकीनों को खाना खिलाया जाता है। भंडारा किया जाता है। साथ ही दान भी किया जाता है। अतीक और अशरफ के परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो जेल में है या फिर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आज चालीसवें के दिन अतीक और अशरफ की कब्र पर कोई फूल चढ़ाने आएगा या नहीं?

हालांकि चर्चा है कि शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा (Zainab Fatima) भी कब्र पर फूल चढ़ाने आ सकती है। क्योंकि दोनों महिलाएं ना ही असद और ना ही अतीक और अशरफ के जनाजे में शामिल हो सकी थी। यह भी चर्चा है कि शाइस्ता 24 घंटे के अंदर पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है, क्योंकि 3 महीने से फरार शाइस्ता परवीन थक चुकी है।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा ICU में एडमिट, अगले 72 घंटे बेहद अहम

शाइस्ता परवीन प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। शासन स्तर से यह ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख किए जाने की भी तैयारी हो रही है। 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी।

वारदात में शामिल तीन शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या मौके से ही गिरफ्तार हुए थे। तीनों शूटर्स फिलहाल प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं। तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। तीनों शूटरों की आज पेशी होगी। तीनों शूटर्स की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड कोर्ट बढ़ा सकती है। एक बार फिर तीनों शूटरों से SIT पूछताछ की तैयारी में है।

Tags: Atiq-Ashraf MurderAtiq-Ashraf Murder CaseAtiq-Ashraf ShootoutAtiq-Ashraf's Shootoutcrime newsPrayagraj NewsShaista Parveen
Previous Post

मशहूर शायर मुनव्वर राणा ICU में एडमिट, अगले 72 घंटे बेहद अहम

Next Post

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Electricity

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

यह भी पढ़ें

vastu tips

जानें घर में धातु की चीज़ें रखने के लिये सबसे सही दिशा, होंगे कई फायदे

28/09/2020
बिहार के नये डिप्टी सीएम new deputy CM of Bihar

यूपी विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने सभी सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

05/10/2020
Monkeys

बीजेपी नेता की पत्नी पर बंदरों ने बोला हमला, छत से गिरकर मौत

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version