• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुदा हो गईं शमिता शेट्टी-राकेश बापट की राहें, कपल ने कहा- अब हम साथ नहीं

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Shamita Shetty-Raqesh Bapat

Shamita Shetty-Raqesh Bapat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) के फैंस के लिए बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आई है। बिग बॉस ओटीटी में अपनी मोहब्बत से सबका दिल जीतने वाले शमिता-राकेश (Shamita Shetty-Raqesh Bapat) का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके अपने ब्रेकअप की जानकारी शेयर की है।

शमिता-राकेश (Shamita Shetty-Raqesh Bapat) हुए अलग

शमिता शेट्टी और राकेश बापट (Shamita Shetty-Raqesh Bapat) की रोमांटिक लव स्टोरी की शुरूआत करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी से हुई थी। रियलिटी शो में पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। शो खत्म हो गया था, लेकिन इनके प्यार के चर्चे कम नहीं हुए। दोनों को अकसर साथ में घूमते-फिरते देखा गया। सोशल मीडिया पर भी शमिता-राकेश अपनी मोहब्बत का इजहार करते रहते थे। वहीं अब कपल के ब्रेकअप की न्यूज ने फैंस का दिल का तोड़ दिया है।

शमिता के साथ ब्रेकअप को लेकर राकेश बापट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की है। वो लिखते हैं, मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं। नियति ने हमें बहुत अलग परिस्थितियों में मिलवाया। शारा परिवार के सपोर्ट और प्यार के लिये शुक्रिया। मुझे पता है कि ये जानकर आपका दिल टूट जायेगा। पर आशा करता हूं कि आप हम दोनों पर अलग-अलग प्यार बरसाते रहेंगे। हमेशा आपके सपोर्ट की जरूरत रहेगी।

राकेश और शमिता के ब्रेकअप के बारे में जानकर हर किसी के मन में कई सवाल आ रहे हैं। काफी वक्त से शमिता शेट्टी और राकेश बापट के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ती आ रही थीं। पर कपल ने हमेशा ही इन खबरों को गलत बताया। आखिर में वो वक्त भी आ गया जब शमिता और राकेश ने खुद अपने ब्रेकअप की बात दुनिया को बता दी।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsraqesh bopatsara breakupShamita Shetty
Previous Post

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, इतने मरीज हुए कालकवलित

Next Post

योगी सरकार जल्द लाएगी नई MSME नीति

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Next Post
MSME

योगी सरकार जल्द लाएगी नई MSME नीति

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सहकारिता केवल आर्थिक मॉडल नहीं, सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: मुख्यमंत्री

23/12/2025
Afghan professor

प्रोफेसर ने LIVE प्रोग्राम के दौरान अपनी डिग्रियां फाड़ी, बोला- ऐसी शिक्षा मंजूर नहीं, जहां….

28/12/2022
CM Nayab Singh Saini

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सरकार बना रही नए कीर्तीमान: सीएम सैनी

24/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version