• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शामली : 36 घंटे में हत्या की घटना का पर्दाफाश, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
हत्या

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने 36 घंटे में हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि गत 15 सितम्बर को शामली पुलिस को सूचना मिली कि बराला-गोगवान रोड पर एक आई-20 कार लावारिस खड़ी है, जिसमें व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि ड्राईविंग लाईसेंस से मृतक की शिनाख्त मुलसलीन पुत्र शहजाद निवासी गांव पावटी कलां हाल पता मौहल्ला आलकलां थाना कैराना, शामली के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया था। मृतक के पुत्र शाहरूख ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया।

हिंदू युवा वाहिनी संजय सिंह का हत्यारोपी गिरफ्तार, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है मामला

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने श्रेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस टीम को हत्या के खुलासे के लिए लगाया था। पुलिस ने मात्र 36 घंटों में हत्या के मामले का पटाक्षेप करते हुए दोनों हत्यारोपियों आजम तथा दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी आजम ने बताया कि वह मृतक मुरसलीन के यहां गाड़ी चलाने का कार्य करता था और उसका वफादार था। कुछ समय पूर्व आजम काम करने के लिए दुबई चला गया था। दुबई में एक वर्ष काम करने के बाद वह कुछ महीने पूर्व वापिस लौटा था। आजम का आरोप है कि दुबई से लौटने के बाद मुरसलीन ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसका धन हड़प लिया लिया था, जिससे वह काफी आहत हुआ था और तनाव में चला गया था। उपचार के बाद जब वह ठीक हुआ, तो आजम ने मुरसलीन से बदला लेने की ठान ली थी।

बाराबंकी : पूर्व विधायक के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

आजम ने बताया कि मुरसलीन से बदला लेने के लिए उसने अपने घनिष्ठ मित्र दानिश को भी इसमें शामिल कर लिया। योजना के अनुसार विगत 14 सितम्बर की रात्र आजम ने मुरसलीन को बहाने से फोन कर बुला लिया। मुरसलीन अपनी गाड़ी लेकर पहुंचा और दोनों को कार में बैठा लिया और पैट्रोल पंप से पैट्रोल भरवाया। पैट्रोल डलवाने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। इसके बाद आजम व दानिश ने शराब में नशीली वस्तु मिलाकर मुरसलीन को पिला दी। जब वह बेहोश हो गया, तो दोनों मुरसलीन को लेकर जंगल में पहुंचे और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और कार की चाबी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल, मृतक के कार की चाबी, खून से सना कपड़ा, जिससे हत्या करने के बाद खून को साफ किया गया था, को भी बरामद कर लिया है।

Tags: 24ghante online.com36 घंटे में हत्या की घटना का पर्दाफाशcrime news in hindimurder for revenge.murder in fraudmurder in ShamliMurder incident exposed in 36 hoursधोखाधड़ी में हत्याबदला लेने के लिए हत्याशामली में हत्या
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Next Post

पिंडदान के दौरान अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
deadbody found

पिंडदान के दौरान अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें

महिला के ढाई लाख के जेवरात लेकर ठग फरार

07/03/2022
Dairy Sector

कैबिनेट के बाद पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग महाकुम्भ में करेगा महा बैठक

06/02/2025
government doctor in custody

DM ने सरकारी डॉक्टर को लिया हिरासत में, डॉक्टरों के साथ थाने पहुचे CMO

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version