• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनि राशि परिवर्तन करने से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, ये जातक रहे अलर्ट

Writer D by Writer D
21/02/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि (Shani Dev) ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि राशि परिवर्तन करने से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

शनि देव (Shani Dev) 2 मार्च को भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शनि (Shani) के नक्षत्र परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल….

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। 13 जनवरी को मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय के साधन भी बनेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। आय में कमी व खर्च अधिक होने की स्थिति हो सकती है। नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

Tags: AstrologyShani rashi parivasrtan
Previous Post

महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

Next Post

महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, इस मुहूर्त में लगाएं आस्था की डुबकी

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, इस मुहूर्त में लगाएं आस्था की डुबकी

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से किया इंकार, बतायी यह वजह

10/01/2021
Azam Khan

आजम खान की फिर फिसली जुबान, महिलाओं के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

02/12/2022
arrested

फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version