• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे ‘केरल के शंकराचार्य’ केशवानंद भारती

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
shant keshvanand bharti

नहीं रहे 'केरल के शंकराचार्य' केशवानंद भारती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध संत केशवानंद भारती नहीं रहे। उन्होंने आज एडनीर स्थित शैव मठ में अंतिम सांस ली। केशवानंद भारती की पहचान एक संवैधानिक लड़ाई लड़ने वाले के तौर पर होती रही है। साल 1973 में उनके और केरल सरकार के बीच चले केस के फैसले ने उनकी पूरे भारत में अलग पहचान बना दी थी।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो : शिक्षक अपने गृह जिले में ही होंगे पदस्थापित

केशवानंद को ‘केरल का शंकराचार्य’ भी कहा जाता है। दरअसल, केरल के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड़ में एक पुराना शैव मठ है। यह एडनीर नामक जगह पर स्थित है। मठ का जुड़ाव आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़ा है। शंकराचार्य के शिष्य तोतकाचार्य की परंपरा में यह मठ स्थापित हुआ था। यह मठ तांत्रिक पद्धति का अनुसरण करने वाली स्मार्त्त भागवत परंपरा को मानता है। करीब 1200 साल पुराने इतिहास के चलते इस मठ की काफी मान्यता है। शंकराचार्य से जुड़े होने के कारण इस मठ के प्रमुख को ‘केरल का शंकराचार्य’ कहा जाता है। स्वामी केशवनानंद भारती मठ के मौजूदा प्रमुख थे।

जेईई एडवांस 27 सितंबर को, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की जांच बार कोड स्कैनर से

केशवानंद भारती ने 19 साल की उम्र में संन्यास लिया था। एक साल बाद ही उनके गुरु की मृ्त्यु हो गई। जिसके बाद वे एडनीर के शैव मठ के मुखिया बन गए। एडनीर मठ का केरल सहित दक्षिण भारत में आध्यात्म के अलावा भी कई क्षेत्रों में योगदान है। इसीलिए इसकी बहुत मान्यता है।

हस्ताक्षर का मिलान न होने पर डिबार करने पर रेलवे भर्ती बोर्ड से मांगा जवाब

मठ की सैंकड़ों एकड़ जमीन को जब सरकार ने अधिगृहित कर लिया तो केशवानंद भारती मामले को चुनौती देने कोर्ट पहुंचे। हालांकि, केरल हाईकोर्ट में मठ को सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गए। यहां भी उन्हें सफलता तो नहीं मिली लेकिन मामले में आए फैसले के बाद उनका नाम कोर्ट कचहरी की दुनिया में अमर हो गया।

सिद्धिका शर्मा सोनू सूद के साथ एक स्वस्थ ड्रिंक ब्रांड को प्रमोट करती आयी नजर*

केशवानंद भारती के मामले में कोर्ट ने 13 सदस्यीय संविधान पीठ बनाई। इस पीठ ने फैसला दिया कि संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्तियां सीमित हैं, जिसके तहत संविधान की मूल संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता। बता दें कि केशवानंद के मामले में संविधान पीठ के सदस्यों में भी गंभीर मतभेद देखने को मिले। पीठ ने मात्र एक वोट से यह ऐतिहासिक फैसला दिया था। पीठ के 6 के मुकाबले 7 सदस्यों ने संविधान की संरचना का सिद्धांत माना था।

Tags: Edneer Mutthindi newsKeral vs Keshavanand Bharatikeshvanand Bhartiswamiji
Previous Post

तेज प्रताप का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है

Next Post

राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- GST मतलब आर्थिक सर्वनाश

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- GST मतलब आर्थिक सर्वनाश

यह भी पढ़ें

Swami Adhokshajanand

योगी और मोदी के राज में आज देश और प्रदेश में आनंद ही आनंदः स्वामी अधोक्षजानंद

31/12/2024
सीएम योगी CM Yogi

यूपी में एमएसपी पर हो रही है किसानों से धान की खरीद : सीएम योगी

30/12/2020
CM Yogi

हर जिले के उत्पाद की होनी चाहिये ग्रेडिंग : सीएम योगी

03/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version