• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 329 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
22/03/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोमवार के कारोबार में आई गिरावट के बाद आज दूसरे कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार (share market) में गिरावट का रुख है। आज शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत सांकेतिक मजबूती के साथ की, लेकिन उसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशाने पहुंच गए।

दिन के शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है, वहीं ऑयल एंड गैस के साथ ही मेटल सेक्टर में खरीदारी का रुख बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 5.08 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 57,297.57 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 5 मिनट के कारोबार में बाजार में लिवाली का रुख बनता हुआ नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स उछलकर 57,340.42 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इस स्तर पर विदेशी पोर्टफोलियो (एफपीआई) निवेशकों ने चौतरफा बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स नीचे की ओर लुढ़कता चला गया।

शुरुआती कारोबार के दौरान खरीदारों ने कई बार लिवाली करके शेयर बाजार को संभालने की कोशिश भी की। खरीदारों की इस कोशिश के कारण सेंसेक्स में बीच-बीच में मजबूती का रुख भी बनता नजर आया, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा था कि सेंसेक्स लगातार गिरता चला गया। सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले सेंसेक्स 329.38 अंक की गिरावट के साथ 56,963.11 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार से उतरी होली की खुमारी, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

इस गिरावट के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी करके शेयर बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 316.96 अंक की गिरावट के साथ 56,975.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 2.8 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,120.40 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी 5 मिनट के कारोबार में ही उछल कर 17,143.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन उसके बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली के कारण निफ्टी भी गोता लगाने लगा।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

बिकवाली के दबाव की वजह से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले निफ्टी 95 अंक गिरकर 17,022.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर गिरने के बाजार में शुरू हुई खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की स्थिति में भी कुछ सुधार हुआ, जिसके कारण शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 28.50 अंक की कमजोरी के साथ 17,029.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने भी मिली जुली शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 128.28 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.77 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 112.70 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,004.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

जबरदस्त मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1027 अंक उछला

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 571.44 अंक की गिरावट के साथ 57,292.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 169.45 अंक का गोता लगाकर 17,117.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

काशी की बेटी ने किया कमाल, 25001 चावल के दानों पर लिखा राम और बना दी PM मोदी की तस्वीर

Next Post

मोहन भागवत ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post

मोहन भागवत ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण की नींव भरने का काम अब फरवरी से होगा शुरू

22/01/2021
Anil Vij

… तो अगली मुलाकात आपसे CM आवास पर होगी: अनिल विज

05/10/2024
Satyendra Jain

तिहाड़ से सत्येंद्र जैन का नया वीडियो, बीजेपी मे कहा- केजरीवाल के लाटसाहब के ठाठ, सेवा में लगे हैं 10 कर्मचारी

27/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version