• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन बनाया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
17/07/2023
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  ने आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांकों ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ओपनिंग के दौरान ही ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचकर खुला और लगातार मजबूत होता गया, जबकि सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही नए ऑल टाइम हाई लेवल को हासिल कर लिया। बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टाटा स्टील के शेयर 3.36 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 0.69 प्रतिशत से लेकर 0.23 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,988 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,494 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 494 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 87.28 अंक की मजबूती के साथ हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 66,148.18 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही ये सूचकांक बिकवाली के दबाव की वजह से गिरकर लाल निशान में 66,015.63 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इसने तेज रिकवरी शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही सेंसेक्स अभी तक के सर्वोच्च स्तर 66,259.52 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 191 अंक की तेजी के साथ 66,251.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.65 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 19,612.15 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक भी कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में 19,562.95 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने कुछ ही देर में रिकवरी कर ली। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक इस सूचकांक ने 19,629.05 अंक के स्तर पर पहुंच कर अभी तक का सर्वोच्च स्तर हासिल कर लिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 60.35 अंक की बढ़त के साथ 19,624.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  ने मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 74.59 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,135.49 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 57.95 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,619.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 502.01 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 66,060.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 150.75 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,564.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सोमवती अमावस्या पर करें शिव पूजा, दूर हो जाएगा काल सर्प दोष

Next Post

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Vande Bharat

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़ें

voting

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पड़ा गया पहला वोट, 82 साल की महिला ने किया पहला मतदान

18/03/2021
रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर

रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, आज वैशाली में होगा अंतिम संस्कार

14/09/2020
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.70 करोड़ के पार, 6.71 लाख से ज्यादा की मौत

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version