• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुल्स की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Writer D by Writer D
09/06/2026
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद लिवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कमजोरी आने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की बढ़त लगातार घटती चली गई। राहत की बात यही रही कि ये दोनों सूचकांक पहले घंटे के कारोबार में लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, ट्रेंट लिमिटेड, इंटरग्लोब एवियशन, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.96 प्रतिशत से लेकर 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,759 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,131 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 628 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 511.15 अंक की मजबूती के साथ 74,035.41 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, इसके बावजूद बिकवाली के दबाव के कारण इस सूचकांक की बढ़त घटती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 108.58 अंक की तेजी के साथ 73,632.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 136.05 अंक उछल कर 23,259.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। कारोबार के दौरान बीच-बीच में खरीदार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद यह सूचकांक पहले घंटे के कारोबार में लगातार हरे निशान में ही बना रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 42.10 अंक की तेजी के साथ 23,165.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,524.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: nifty fallsstock marketstock market crash sensex falls
Previous Post

मीठे में बनाएं खजूर का हलवा, आसान है बनाने का तरीका

Next Post

खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

27/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

27/07/2026
Share Market
Business

खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

24/07/2026
Gold
Business

सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा रेट

20/07/2026
Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Next Post
Khan Sir

खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर रोक

यह भी पढ़ें

Madhuri Dixit reveals the secret of her fitness ahead of International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस से पहले माधुरी दीक्षित ने खोला अपनी फिटनेस का राज

18/06/2021

1.47 लाख लाभार्थियों को मोदी ने दी पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त

14/11/2021
The third season of 'Broken But Beautiful' created a record, IMDb gave 9.3 rating

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन ने रचा रिकॉर्ड, आईएमडीबी ने दी 9.3 रेटिंग

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version