• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Writer D by Writer D
17/06/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गए, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों ने रिकवर कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड, एटरनल, टेक महिंद्रा, नेस्ले और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 3.30 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टीएमपीवी, ओएनजीसी, सिप्ला, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर 1.52 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,794 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,782 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,012 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर आठ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 271.61 अंक की मजबूती के साथ 77 हजार अंक के स्तर को पार कर 77,080.09 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में यह सूचकांक गिर कर लाल निशान में 76,768.49 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 280.08 अंक की बढ़त के साथ 77,088.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 55.40 अंक उछल कर 24,044.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक थोड़ी देर में ही लाल निशान में 23,969.70 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 81.15 अंक की मजबूती के साथ 24,070.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,808.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 135.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,989.15 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Previous Post

गर्मियों में भी चेहरे पर आएगा निखार, लगाएं ये फेसपैक

Next Post

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Next Post
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

विक्रम संपत ने योगी को भेंट की ज्ञानवापी पर लिखी पुस्तक

20/03/2024
Learn how to earn money by creating your team on Paytm First Game ..

जानिए कैसे ‘Paytm First Game’ पर अपनी टीम बनाकर कमाए पैसे..

17/04/2021
Chocolatey dishes made at home are not able to go under lockdown

लॉकडाउन में नहीं जा पा रहें हैं बाहर तो घर पर ही बनाए चॉकलेटी डिशेज

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version