• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिम संचालक को मिला रक्तरंजित शव, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अंततः जिम संचालक की मौत के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पुलिस को बीती रात झांसी-शिवपुरी मार्ग पर रॉयल सिटी के समीप शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई थी। युवक के गोली लगने चर्चाओं के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की पहेली सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। हत्या का मुकदमा परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद दर्ज किया गया है।

बीती रात रॉयल सिटी के पास शुक्रवार रात लगभग 10 बजे डायल 112 पर पुलिस को फोन पर हादसे की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक रक्तरंजित हालत में सड़क पर पड़ा मिला। उसके पास में थार गाड़ी (नंबर यूपी 93बीआर 3737) खड़ी थी। आनन-फानन में पुलिस ने सड़क पर पड़े युवक को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की शिनाख्त 31 वर्षीय कमलेश पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम सिजवाहा थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई।

मृतक कमलेश के चचेरे भाई ग्वालियर निवासी राहुल यादव ने बताया कि कमलेश ने उन्हें मिलने के लिए झांसी बुलाया था। वह उसके घर पर ही बैठकर कमलेश के आने का इंतजार कर रहा था। उसने रात 9 बजकर 22 मिनट पर फोन लगाया तो कमलेश ने कहा कि वो 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा।

काफी देर तक जब वह नहीं आया तो राहुल ने दोबारा फोन लगाया। लेकिन कमलेश ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एक्सीडेंट होने की बात कही, जिसके बाद राहुल बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां कमलेश को सड़क पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

बोलने की आजादी का यह मतलब तो नहीं

Next Post

शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
arrested

शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

indian cricket team

स्लो ओवर रेट के लिए टीम इंडिया पर लगा 20% जुर्माना

09/12/2020
अगरबत्ती उत्पादन

अगरबत्ती उत्पादन में प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार ने दी नई योजना को मंजूरी

02/08/2020
answer key

SSC Delhi Police constable एग्जाम के अंक जारी, यहां करें चेक

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version