• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोलने की आजादी का यह मतलब तो नहीं

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh-yogi

akhilesh-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडे शांत

कौन कहां से लड़ेगा,यह पार्टी तय करती है। इस पर किसी को भी तंज नहीं कसना चाहिए लेकिन लोक निरंकुश है। तिस पर उसे बोलने की आजादी भी है। यह आजादी उसे संविधान से मिली है। संविधान  बनाने वालों को यह पता होता कि एक दिन यह आजादी सिर चढ़कर बोलेगी और नाक में  दम कर देगी तो शायद वे उसी समय संभल गए होते। वाणी के बारे में कहा जाता है कि इसकी चोट तीर और बंदूक की गोली से भी घातक होती है। हथियारों से लगी चोट तो फिर भी भर जाती है लेकिन वाणी की चोट तो सीधे दिल पर लगती है। कभी जाती नहीं है।

‘स्रवन द्वार ह्वै संचरै सालै सकल शरीर। ’चुनाव में कौन  कहां से लड़े या न लड़े, यह उसकी पार्टी का विषय होता है। उस पर तंज कसना मुनासिब नहीं है लेकिन जो खुद चुनाव नहीं लड़ रहे या जिन्होंने अपने अंदर चुनाव लड़ने की अभी हिम्मत ही नहीं जुटाई है, वे भी किसी के चुनाव लड़ने पर अंगुलियां उठा रहे हैं। जब अपने गृहक्षेत्र से टिकट मिला तो भी ऐतराज। कह रहे हैं कि जनतातो बाद में घर भेजती। उनकी पार्टी ने पहले भेज दिया। वे सज्जन पूर्व के चुनावी इतिहास को याद करें तो उन्हें याद आएगा कि उनके भरे-पूरे राजनीतिक कुनबे से बसपांच ही सीटें निकली थी। पूरी पार्टी का डिब्बा गोल हो गया था। जनता की लाठी में आवाज नहीं होती लेकिन वह जिस पर पड़ जाती है, वह पानी नहीं मांगता।

‘इसका मारा बेसुध होता, दिन उगते प्राण गंवाता है। ज्यों ही तन पर पड़ती है,तन मृतक तुल्य हो जाता है।’ मतदाताओं की मार का विचार कर ही शायद रहीम ने लिखा होगा कि ‘भारी मार बड़ेन की चित से देहु उतार।’ मतदाताओं ने पांच साल पहले जिस गलती की सजा दी थी, जरूरी नहीं कि उस गलती की पुनरावृत्ति न हो। कैरानाकांड के फरार अभियुक्त को टिकट देकर एक दल क्या सोचता है कि यह सुशासन का मार्ग है।

सवाल यह नहीं कि  कौन घर जाएगा और कौन यूपी संभालेगा। किसी दल के भेजने से कोई घर जाता या सत्ता में जाता तो तीसमारी में कौन किससे कम है? एक दल के नेता बहुत उत्साहित हैं। एक ने एक बड़े नेता का  रेल टिकट पहले ही कटा रखा है। उन्हें शर्तिया भरोसा है कि इस बार सरकार तो उनके दल की ही बनेगी। अब उन्हें नहीं पता कि दूसरे दल जहां से सोचना बंद करते हैं, वहां से तो इनका योग-क्षेम शुरू होता है। यहां तो नींद  नारि भोजन परिहरहिं की संस्कृति है। एक पक्ष सबकी सोचता है और एक बस अपनी। व्यक्ति की हार और जीत का कारण उसकी सोच होती है।

बगावतियों और घुसपैठियों की भीड़ थोड़ी ताकत तो देती है मगर उतना ही कमजोर भी करती है। इस बार भी जनता को तय करना है कि कौन उसका है या पराया। टिकट देकोई लेकिन जब तक जनता की मुहर नहीं लगती तब तक उसका कोई मतलब नहीं है।

Tags: akhilesh yadavcm yogiLucknow Newsup election 2022up news
Previous Post

योगी गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी: सुनकर झूम उठा शहर

Next Post

जिम संचालक को मिला रक्तरंजित शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
The entire family was found dead

जिम संचालक को मिला रक्तरंजित शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

GATE

GATE 2025 रजिस्ट्रेशन कल से हो शुरू, जानें एग्जाम तक की डेट

27/08/2024
Transfer

11 जेल अधीक्षकों और वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला

28/06/2023

कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम चन्नी के भाई बीजेपी में शामिल

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version