• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

Writer D by Writer D
17/06/2026
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car

Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोनहत थाना क्षेत्र में नौगई गांव में मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को जिंदा जलाकर (Burnt Alive) मार दिया गया। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे भाजपा (BJP) नेता के शिक्षक भाई की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कार के भीतर जलने से मृत मिले मुख्य व्यक्ति की पहचान भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रूप में आधिकारिक तौर पर की गई है। उनके भाई नागेंद्र सिंह (जो पेशे से शिक्षक थे) की भी मौत हो चुकी है।

पीड़ित परिवार की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपित के रूप में स्थानीय भाजपा नेता और रेत माफिया मनोज त्रिपाठी का नाम सामने आया है। मनोज त्रिपाठी के परिवार के सदस्यों और उनके रेत व्यवसाय से जुड़े करीबियों को भी इस हमले में सह-आरोपित बनाया गया है, जिन्होंने फॉर्च्यूनर कार का रास्ता डंपर से रोका था।

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि मृत भाजपा नेता भरत सिंह के भतीजे द्वारा नौगई में लिए गए रेत घाट के ठेके को लेकर मनोज त्रिपाठी के गुट से पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सोनहत थाना पुलिस ने मनोज त्रिपाठी और अन्य आरोपितों के खिलाफ हत्या और आगजनी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सोनहत पुलिस ने बताया कि सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपितों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर वाहन लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे। हमलावरों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने और जान बचाकर भागने का मौका नहीं दिया, जिससे वे आग की चपेट में आ गए।कार सवार भरत सिंह बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके भाई नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया। इलाज के दौरान शिक्षक नागेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं वीरू सिंह और एक अन्य गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देररात ही कोरिया पहुंचे।

Tags: burnt aliveChhattisgarh news
Previous Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Next Post

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Prayagraj Triple Murder

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ship Sinking

जहाज डूबने से 15 की मौत, 19 यात्री लापता

24/07/2023
Tata Steel Plant

टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

07/05/2022
CM Pushkar Singh Dhami

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर धामी, PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट

10/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version