• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गुरुवार की मजबूती के बाद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) आज के शुरुआती कारोबार में भी उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद मजबूती का रुख दिखाता नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार (Share Market)  ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की और खरीदारी के समर्थन से अपनी मजबूती में इजाफा भी किया। लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इसमें गिरावट का रुख भी नजर आया। सुबह से जारी खरीद-बिक्री के बीच शेयर बाजार (Share Market) लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रहा है। हालांकि अभी तक के कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) ने आज 418.97 अंक की मजबूती के साथ 54,671.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही कुछ मिनट के लिए बिकवाली का दबाव बना, लेकिन उसके बाद तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 539.25 अंक की मजबूती के साथ 54,791.78 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने लगा।

बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद बाजार में लगातार लिवाली भी होती रही। लेकिन बिकवाली का दबाव लिवाली से अधिक होने की वजह से सेंसेक्स अगले 1 घंटे के कारोबार में दिन के पहले कारोबारी सत्र के ऊपरी स्तर से 318.35 अंक की गिरावट के साथ 54,473.43 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर बाजार में मोर्चा संभाला, जिसके कारण सेंसेक्स की स्थिति में कुछ सुधार भी आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 2 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 11:15 बजे सेंसेक्स 257.03 अंक की मजबूती के साथ 54,509.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सेंसेक्स (Sensex) की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 126.45 अंक की मजबूती के साथ 16,296.60 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। एनएसई में भी आज सुबह से लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। बाजार में कभी लिवाल हावी होते नजर आए तो कभी बिकवालों का दबाव बनता दिखा। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही खरीदारी के समर्थन से निफ्टी 159.20 अंक की तेजी के साथ 16,329.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिसके कारण ये सूचकांक भी ऊपरी स्तर से नीचे की ओर लुढ़कने लगा। बीच-बीच में हो रही लिवाली के बावजूद बाजार में बिकवाली के दबाव की वजह से अगले 1 घंटे के कारोबार में ही निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 95 अंक लुढ़ककर 16,234.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद हुई खरीदारी से निफ्टी की स्थिति में भी कुछ सुधार आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाल बाजार पर हावी हो गए। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 2 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 11:15 बजे निफ्टी 76.25 अंक की मजबूती के साथ 16,246.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अगले महीने से महंगा हो जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जानिए कितना बढ़ेगा प्रीमियम

अभी तक के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थ केयर और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अभी तक के कारोबार में आईटी सेक्टर में 1.16 प्रतिशत की और बैंकिंग सेक्टर में 1.14 प्रतिशत की तेजी बनी हुई है।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 369.18 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,669.03 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 126.45 अंक की बढ़त के साथ 16,296.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 503.27 अंक यानी 0.94 प्रतिशत चढ़ कर 54,252.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 144.35 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,170.15 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Next Post

पहली बार हिन्दी उपन्यास को बुकर प्राइज, यूपी की गीतांजलि श्री को मिला सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
PM-Kisan Nidhi
Business

कब आएगी PM-Kisan Nidhi की 24वीं किस्त, ये काम नहीं किए तो अटक सकते हैं 2,000 रुपये

01/08/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Gold-Silver
Business

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

30/07/2026
Gold
Business

Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के दाम रहे स्थिर

28/07/2026
Next Post
booker prize

पहली बार हिन्दी उपन्यास को बुकर प्राइज, यूपी की गीतांजलि श्री को मिला सम्मान

यह भी पढ़ें

divyangjan

दिव्यांगजनो का सहारा बनी योगी सरकार

02/05/2022
Two people burnt alive in a CNG car fire

चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जल गए दो लोग

06/01/2025
Diwali

दिवाली पर भूलकर भी न खरीदें लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, हो सकता है बड़ा नुकसान

24/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version