• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं आ रही हूं…, शेख हसीना ने दिए बांग्लादेश वापसी के संकेत

Writer D by Writer D
08/04/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Sheikh Haseena

Sheikh Hasina

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश की निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने पहली बार मोहम्मद यूनुस और अंतरिम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हसीना ने यूनुस को चोर और बांग्लादेश की सरकार को आतंकवादियों की सरकार बताया है। हसीना ने जल्द बांग्लादेश वापस लौटने की भी बात कही है।

सोशल मीडिया पर आवामी लीग के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए हसीना (Sheikh Hasina) ने कहा कि मैं मरी नहीं, इसका मतलब है कि मैं फिर से वापस बांग्लादेश आऊंगी। अल्लाह ने लोगों को संदेश दे दिया है। वापस आने के बाद अंतरिम सरकार और उनके लोगों को जेल से लेकर अदालत तक मैं घसीटूंगी।

बांग्लादेश को यूनुस ने आतंकवादियों का देश बना दिया

हसीना vका कहना था कि मेरे रहते बांग्लादेश का खूब विकास हुआ था। लोग उसे एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखते थे, लेकिन यूनुस और उनके लोगों ने उसे आतंकवादियों का देश बना दिया है। वहां रोज मर्डर हो रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई मतलब नहीं है।

हसीना के मुताबिक बांग्लादेश में पत्रकारों और वकीलों के बोलने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे लोगों के साथ जल्द ही न्याय किया जाएगा। उन्होंने यूनुस पर सरकारी पैसों से ऐश-ओ-आराम करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं से कहा- मैं जिंदा हूं

बातचीत के दौरान आवामी लीग के कार्यकर्ताओं के एक सवाल के जवाब में हसीना (Sheikh Hasina) ने कहा- मैं जिंदा हूं और मैं जल्द ही बांग्लादेश आऊंगी। आप सभी लोग धैर्य बनाकर रहें। आपके साथ न्याय होगा। जो भी लोग आपको मारने के लिए आ रहे हैं, उन्हें खोज-खोजकर लाया जाएगा।

हसीना ने कहा कि अल्लाह के घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं। इस दौरान उन्होंने आवामी लीग के कार्यकर्ताओं से बांग्लादेश के बारे में जानकारी भी ली।

अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा – हसीना (Sheikh Hasina) 

हसीना ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि मैं हर बार बच क्यों जाती हूं? आतंकवादियों ने मेरे पिता, माता और भाई को मार दिया, लेकिन उस वक्त भी मैं बच गई।

उन्होंने आगे कहा मुझे मारने की पिछली बार भी कोशिश की गई, लेकिन मैं बच गई। अल्लाह की मर्जी क्या है, मुझे नहीं पता, लेकिन बांग्लादेश में कुछ जरूर अच्छा होने वाला है।

शेख हसीना का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब बिम्सटेक की बैठक में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हसीना को सौंपने की अपील की थी।

Tags: bangladesh newsinternational NewsSheikh Hasina
Previous Post

बिहार में मंत्रियों की लगी लॉटरी, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वेतन भत्ते में किया इजाफा

Next Post

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी के 34000 PRD जवानों की बढ़ी सैलरी, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Next Post
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी के 34000 PRD जवानों की बढ़ी सैलरी, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें

कपिल सिब्बल का जितिन पर तंज, कहा- समय बताएगा मिलेगा प्रसाद या…

10/06/2021

बुखार से हुई छोटे भाई की मौत, शव देखते ही बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

15/05/2021
Eye Exercise

रोज करें आंखों की ये एक्सरसाइज, तेज हो जाएगी आपकी नजर

11/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version