• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

65 पोर्न वीडियो के साथ कानपुर में शेखर सुमन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोशल मीडिया पर महिलाओं और युवतियों से दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाने वाला शेखर सुमन कानपुर में गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से पुलिस ने 65 पोर्न वीडियो और एक हजार अश्लील तस्वीरें बरामद की है। शेखर सुमन ऐसा करके महिलाओं और युवतियों से धन उगाही करता था।

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर किसी अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर चाहे वह लड़की की हो या लड़के की आए तो सावधान हो जाएं। यह किसी शातिर द्वारा आपको फंसाने के लिए फेंका गया जाल हो सकता है। कानपुर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही शातिर को धर दबोचा। यह शातिर लड़कियों के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई नाम से आइडी बनाकर फ्रेंड और फालो रिक्वेस्ट भेजता था। फिर उनसे दोस्ती करके उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करता था।

ऐसे खुला मामला

शातिर का शिकार बनी कल्याणपुर की रहने वाली एक महिला ने थाना कल्याणपुर में सात अगस्त को एक एफआईआर लिखाई। उसमें बताया कि अंकुर ओमर नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर दोस्ती करके अपने जाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिए हैं। अब वह ब्लैकमेल कर रहा है। घर पर पति को भी सब पता चल गया है।

क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जांच करते हुए शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद निवासी 28 साल के शेखर सुमन को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने जब उसके मोबाइल और फेसबुक एकाउंट खंगाले तो पुलिस के भी होश उड़ गये। उसके पास से करीब 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इसके साथ ही सैकड़ों लड़कियों के साथ चैटिंग और उनके कांटेक्ट नंबर भी मिले।

शेखर सुमन रोजाना करीब डेढ़ से दो सौ लड़कियों को मैसेज करके चैट करता है। उसने फेसबुक पर अंकुर गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अंकुर ओमर, नेहा अग्रवाल, सौम्या ओमर आदि के नाम से आईडी बना रखी है। अंकुर ओमर नाम से जो एकाउंट बना है बस उसमें ही इसकी असली फोटो लगी है बाकी में लड़कियों की फर्जी फोटो लगा रखी है। अंकुर शेखर का निक नेम है।

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में लिखा गया मुकदमा तो एक बानगी मात्र है। सौरभ ने इसके अलावा आगरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज के साथ ही दिल्ली, मुंबई,झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों की लड़कियों से यह रोजाना चैट करके उन्हें अपने झांसे में ले रहा था।

सैकड़ों लड़कियों को अपने झांसे में फंसा चुका शेखर शाहजहांपुर के एक संस्कृत महाविद्यालय से स्नातक है। उसे यह आइडिया अपने एक दोस्त सत्यम अवस्थी से मिला। शेखर के मुताबिक सत्यम भी इसी प्रकार लड़कियों से दोस्ती करता था। चार भाई और एक बहन में शेखर तीसरे नंबर का है।

शेखर के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच अन्य पीड़िताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया एकाउंट भी खंगाले जाएंगे। जो भी पीड़िता इसका शिकार बनीं होंगी और आगे आकर एफआईआर करवाएंगी उनकी भी शिकायत को कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।

अपर पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है। शातिर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं के संपर्क में था।

Tags: kanpur news
Previous Post

नाले में डूबकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से पिता का गला रेता, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
murder

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से पिता का गला रेता, मौत

यह भी पढ़ें

demonetisation

फिर बदले जा सकते हैं 500-1000 के पुराने नोट, SC कर रही है विचार

26/11/2022
Laxmmi Bomb Film

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब शिड्यूल के मुताबिक OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज

08/09/2020

लापता बच्ची को नोएडा पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिवार ने कहा- शुक्रिया

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version