• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिबू सोरेन को मिले ‘राज्य पिता’ का दर्जा, झामुमो ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shibu Soren should get the status of 'Father of the State'

Shibu Soren should get the status of 'Father of the State'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) को झारखंड का ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग की है। इसके लिए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि 4 अगस्त 2025 को शिबू सोरेन (Shibu Soren) को ‘राज्य पिता’ के रूप में अधिसूचित किया जाए। इसमें लिखा गया कि झारखंड का कण-कण राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन (Shibu Soren) का सृष्टि रहने तक ऋणी रहेगा। उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के लिए अपना बचपन, जवानी और बुढ़ापा समर्पित कर दिया। आंदोलन के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया, जेल और हवालात झेलनी पड़ी, लेकिन वे कभी रुके नहीं।

हर कार्यालय में तस्वीर लगाने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि जैसे राष्ट्र महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में मान्यता देता है और हर सरकारी कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाना अनिवार्य है, उसी प्रकार झारखंड को भी शिबू सोरेन (Shibu Soren) को ‘राज्य पिता’ के रूप में मान्यता देनी चाहिए। इसके तहत राज्य सरकार के हर कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाना अनिवार्य किया जाए।

हर झारखंडी पर कर्ज

झामुमो ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में दिशोम गुरु के तप, तपस्या और बलिदान का कर्ज हर झारखंडी पर है। इसे कभी उतारा नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें ‘राज्य पिता’ का दर्जा देकर कर्तव्य का निर्वहन अवश्य किया जा सकता है।

ज्ञापन में अंत में कहा गया कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने झारखंड को बनवाया, अब राज्य सरकार झारखंड को संवारने का कार्य करेगी। राज्य की जनता को उम्मीद है कि सरकार इस आग्रह को स्वीकार करेगी।

4 अगस्त को हुआ था दिशोम गुरु (Shibu Soren) का निधन

शिबू सोरेन (Shibu Soren)का निधन 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ था। वह 81 साल के थे और लंबे समय से किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।

Tags: Jharkhand newsShibu Soren
Previous Post

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

Next Post

मेटल और वेस्ट मटेरियल से बनाया गया वेस्ट टू वंडर पार्क: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

मेटल और वेस्ट मटेरियल से बनाया गया वेस्ट टू वंडर पार्क: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Electricity Theft

बिजली चोरो रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने कसी कमर, अब रात में भी पड़ेंगे छापे

23/05/2023
Three thugs were arrested and sent to jail

दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

13/06/2023

‘बंटी और बबली 2’ का फर्स्ट लुक आउट, सैफ ने बढ़ाया वजन

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version