• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश से नाराजगी के बीच आजम खान से जेल में मिले शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में दो साल से बंद सपा विधायक आजम खान (Azam Khan) से मिलने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) जेल पहुंचे हैं। यह मुलाक़ात करीब सवा घंटे तक चली। इस मुलाक़ात को लेकर सियासी गलियारों में अटकले तेज हो गईं हैं।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब आजम खान खेमे से अखिलेश यादव के खिलाफ नाराजगी के सुर उठ रहे हैं तो शिवपाल यादव पहले से ही अखिलेश के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर रखे हैं।

बता दें कि आजम खान पर करीब 80 मुकदमे अभी भी चल रहे हैं। पिछले दो सालों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महज एक बार ही आजम खान से मिलने जेल गए हैं, जिसके चलते आजम समर्थक सपा से नाराज हैं। ऐसे में शिवपाल यादव जेल में आजम खान से मिले हैं।

जेल में बंद आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

सपा में एक समय शिवपाल यादव की तूती बोलती थी। मुलायम सिंह यादव के दौर में सपा में शिवपाल यादव का वर्चस्व कायम था। वहीं, आजम खान सपा के मुस्लिम चेहरा हुआ करते थे और पार्टी में उनकी हैसियत नंबर दो की थी। इस तरह से शिवपाल और आजम खान दोनों ही सपा के कद्दावर नेता माने जाते थे, लेकिन अखिलेश यादव भी सपा की कमान संभालकर खुद को मुलायम सिंह के सियासी वारिस के तौर स्थापित कर चुके हैं।

शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने के बाद सफल नहीं रहे, लेकिन 2022 में विधायक बनने के बाद से फिर से बागी रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे ही आजम खान के समर्थक भी नाराज चल रहे हैं। ऐसे में शिवपाल यादव जेल में आजम खान से मिलकर भविष्य के सियासी रणनीति पर कदम बढ़ा सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि अखिलेश यादव अपने दोनों ही नेताओं को लेकर किसी तरह की कोई चिंता और परवाह नहीं कर रहे हैं।

‘नेताजी’ से भी शिवपाल का हुआ मोहभंग, बड़े भाई के लिए कह दी ऐसी बात

बताया जा रहा है कि आजम खान के करीबी नेता शिवपाल यादव के संपर्क में हैं। ऐसे में आने वाले समय में दोनों नेता एक खेमे में आ सकते हैं। वहीं, लंबे समय से चुनौतियों से जूझ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए यह अलग तरह का संकट है। सपा और अखिलेश यादव के लिए चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि शिवपाल सिंह यादव और आजम खान दोनों ही नेताओं का अच्छा प्रभाव उस ‘मुस्लिम-यादव’ वोट बैंक पर माना जाता है। ‘एमवाई’ फैक्टर सपा की साइकिल का सबसे बड़ा सहारा है।

Tags: azam khanLatest Sitapur News in Hindishivpal yadavSitapur Hindi SamacharSitapur Jailsitapur news in hindi
Previous Post

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, छह जवान घायल

Next Post

बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Next Post
kanwariyas

बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

हिबा नवाब

मां के किरदार में नजर आएगी हिबा नवाब

12/03/2022
पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक

दोहरे हत्याकांड के आरोपी संतोष पाठक की संपत्ति होगी कुर्क

19/09/2020
सीएम योगी

नवमी के मौके पर सीएम योगी ने नौ कन्याओं के पाखरे पैर, देखें तस्वीरें

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version