• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज जी इतना झूठ बोलते है कि झूठ भी शर्मा जाये : कमलनाथ

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
kamalnath

kamalnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) ने बुधवार को भिंड जिले के दौरे के दौरान एक विशाल जनाक्रोश रैली व जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि चंबल की भूमि वीरों की भूमि है, संतों की भूमि है, मूल्यों की भूमि है। यहां से बड़ी संख्या में युवा फौज में भर्ती होने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के पास अब केवल पुलिस, पैसा, और प्रशासन बचा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर निर्दोषों पर झूठे मुकदमे लगाकर दबाव की राजनीति कर रही है, लेकिन वह याद रखें कि विधानसभा चुनाव में केवल 19 महीने ही बचे हैं, अब प्रदेश की जनता ही भाजपा का फैसला करेगी। कांग्रेस की संस्कृति ही भारत की संस्कृति है और यही हमारी संस्कृति देश को जोड़ने की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं। पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश हैं, जहां इतने धर्म, इतनी जातियां हैं, कितनी भाषाएं, कितने रीति-रिवाज, कितने त्यौहार, कितने देवी देवता है, इसके बाद भी आज हम सब एक झंडे के नीचे खड़े हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज और कमलनाथ की हुई मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नाथ ने कहा कि आज हमारी इसी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। हमें तय करना है कि हम कौन सा रास्ता चुने, देश की संस्कृति पर चलने का या मोदी जी के बताये रास्ते पर चलने का। बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया, जिसकी आज पूरे विश्व भर में प्रशंसा होती है, बाबासाहेब के सामने कौन सी चुनौती नहीं थी लेकिन आज हमारा यह संविधान गलत हाथों में चला जाए तो हमें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया ताकि प्रदेश में निवेश आये। हमारा प्रयास था कि शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार ना हो, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। शिवराज (shivraj) सरकार में प्रदेश की पहचान माफिया और मिलावटखोरों से थी। हमने इसी पहचान को बदलने का काम किया। आज मध्य प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया, भूमाफिया, ऐसा कौन सा माफिया सक्रिय नहीं है? हमने रेत का काम नौजवानों को देने का प्रयास किया, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

दिल्ली की राजनीति में बढ़ी गर्मी, कमलनाथ से मिली ममता

उन्होंने मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी का तो सबको पता है वे कितना झूठ बोलते हैं। वे इतना झूठ बोलते है कि झूठ भी शर्मा जाये, वे रोज झूठी घोषणाएं करते हैं। कहीं मेडिकल कॉलेज, कहीं पुल, कहीं रिंग रोड, आज भी उनकी 20 हजार घोषणाएं अधूरी है। वे कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, मोदी जी भी यही कहते हैं। मैं कहता हूं मोदी जी यदि किसी स्कूल गए होंगे तो वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनवाया है। शिवराज जी जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनवाया हैं।

नाथ ने कहा कि आज किसान बिना दाम के, युवा बिना काम का और व्यापारी बिना व्यापार का तो फिर शिवराज जी आप किस काम के। शिवराज जी की तो आंखें बंद हैं, उनके कान बंद हैं, उनका तो सिर्फ मुंह भर चलता है। उन्होंने कहा कि आप भले कांग्रेस का साथ मत देना, कमलनाथ का साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना क्योंकि यही सच्चाई प्रदेश का नवनिर्माण करेगी।

Tags: kamalanathmadhya pradesh newsmp newsNational newsshivraj singh
Previous Post

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ, 300 लोगों के मारे जाने का दावा

Next Post

ओटीटी पर अपने बोल्ड सीन के लिए मशहूर है ये अभिनेत्रियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
OTT

ओटीटी पर अपने बोल्ड सीन के लिए मशहूर है ये अभिनेत्रियां

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का PM नरेंद्र मोदी पर तंज- आर्थिक तूफान सिर पर, PM इटली में टॉफी बांट रहे

20/05/2026
Savin Bansal's action on IIFL Bank

विधवा संग 2 मासूम बेटियों को बैंक ने किया प्रताड़ित, डीएम का चला हंटर; लाईन पर आया बैंक

17/02/2026
cyber crime

डिजिटल इंडिया को जालसाजों ने दी चुनौती, फर्जी फिंगर प्रिंट बनाकर निकाले रुपये

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version