• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

शिवराज कैबिनेट का विस्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शिलान्यास की घोषित तिथि को अशुभ मुहुर्त बताने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है।’

पिछले नौ दिनों से भोपाल स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का अपना इलाज करवा रहे चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं। अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है।’’

दो धार्मिक गुटों के बीच पथराव के बाद असम के सिलचर में कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि देश की जनता बहुत अच्छे से जानती है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने कभी प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाये।

चौहान ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय में (कांग्रेस ने) हलफनामा देकर कहा कि भगवान राम कभी पैदा ही नहीं हुए, यह एक कोरी कल्पना है। मणिशंकर अय्यर जी ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर सवाल खड़े किए। कपिल सिब्बल जी ने रामलला के विरुद्ध खड़े होकर सनातन आस्था का अपमान किया। (मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कमलनाथ जी भगवान राम को राजनीतिक स्टंट बताते हैं। एक मिस्टर बंटाधार हैं जिन्हें राम नाम में सिर्फ राजनीति दिखाई देती है। राहुल बाबा तो यह तक कह चुके हैं कि लोग मंदिर लड़कियों को छेड़ने जाते हैं।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज सम्पूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस के ही कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे,लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।’ वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है। पौराणिक काल में जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे। कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं।’’

लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हित्ती ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

सोमवार सुबह कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शिलान्यास की घोषित तिथि को अशुभ मुहुर्त बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को फिर अनुरोध किया कि इस शिलान्यास कार्यक्रम को उस दिन के लिए टाल दें। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा है कि राम मंदिर के समस्त पुजारी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं को कोविड-19 हो रहा है और उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण का इस महामारी से कल रविवार को निधन भी हो गया है।

Tags: Digvijay Singh on Ram Mandirram mandirRam Mandir Bhoomi PujanShiv Raj to congress workersशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

रामेश्वरम में आज आसमान में सूर्य का दिखा अद्भुत नजारा

Next Post

सीएम अशोक गहलोत को महिला विधायकों ने राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत को महिला विधायकों ने राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

यह भी पढ़ें

Deputy CM Keshav Maurya

मुलायम सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका, केशव मौर्य बोले- माफी मांगे अखिलेश

07/06/2021
मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना संक्रमित 92 हजार के पार, 72 हजार से अधिक रोगमुक्त

17/09/2020
Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi

बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे… ईरान की कड़ी चेतावनी

21/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version