• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमरान की रफ्तार से डरे शोएब अख्तर, बोले- मेरा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते कहीं….

PJ by PJ
15/05/2022
in खेल
0
Umran, Shoaib

Umran, Shoaib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में अपनी रफ्तार से हर किसी को चौंका दिया है। लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे उमरान जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। कई दिग्गजों का मानना है कि जम्मू कश्मीर का यह पेसर अब जल्द ही पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे उमरान मलिक (Umran Malik)  आईपीएल 2022 में अब तक 157 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भी गेंदबाजी कर चुके हैं, जोकि आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। उमरान मलिक (Umran Malik)  की स्पीड को देखकर अब शोएब अख्तर को भी मिर्ची लगनी शुरू हो गई है।

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने उमरान मलिक (Umran Malik)  की स्पीड के बारे में पहले तो कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर भारतीय पेसर उनका रिकॉर्ड तोड़ता है तो। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि उनका रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते उमरान कहीं अपनी हड्डियां न तुड़वा लें।

Shoaib, Umran
Shoaib, Umran

अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे वर्ल्ड रिकॉर्ड को 20 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। लोग इस बारे में मुझसे पूछते हैं तो मैं भी सोचता हूं कि कोई तो होगा जो यह रिकॉर्ड तोड़ेगा। मुझे खुशी होगी कि उमरान मेरा रिकॉर्ड तोड़ें। हां, लेकिन मेरा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते वह अपनी हड्डियां न तुड़वा बैठें (हंसते हुए) बस मेरी यही दुआ होगी। कहने का मतलब है कि यह फिट रहें।’

गावस्कर : श्रेयस अब स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं बल्लेबाजी

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर के नाम 161.3 kph की रफ्तार से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, उमरान ने हाल में आईपीएल 2022 के एक मुकाबले में 157 kph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद थी। सनराइजर्स हैदराबाद का यह तेज गेंदबाज आईपीएल 2022 में लगातार 150+ की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं।

अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है. ऐसे में उमरान मलिक चयनकर्ताओं के रडार पर जरूर होंगे। उन्होंने सलाह दी कि बीसीसीआई को उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों की देखरेख करनी होगी। अख्तर ने कहा कि उमरान को निश्चित करना होगा कि वर्कलोड बहुत ज्यादा नहीं हो।

भारत ने रचा इतिहास, 73 साल बाद थॉमस कप के फाइनल में पहुंची

Tags: Shoaib AkhtarSport newssport news 2022sport news 2022 updatesport news updateUmran Malik
Previous Post

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इंटर कॉलेजों के इन छात्रों ने दिखाया हुनर का कमाल

Next Post

IPL 2022: लखनऊ और गुजरात के बीच आज होगी कड़ी टक्कर

PJ

PJ

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Next Post

IPL 2022: लखनऊ और गुजरात के बीच आज होगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें

बिहार में कोरोना

बिहार में कोरोना रिकवरी दर 93.59 फीसदी, 1.77 लाख लोग रोगमुक्त

07/10/2020
GDP

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

30/11/2022
Rahul Vaidya, Disha Parmar

Rahul Vaidya नेशनल TV पर दिशा परमार को क्यों प्रपोज किया, बताई वजह

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version