• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI कस्टडी में शोभन चटर्जी व मदन मित्रा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
narda sting case

CBI कस्टडी में शोभन चटर्जी व मदन मित्रा की बिगड़ी तबियत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथों गिरफ्तार कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा की तबीयत बिगड़ गई है।

मंगलवार तड़के जेल से इन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। सीबीआई हिरासत में मौजूद मंत्री सुब्रत मुखर्जी की भी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि अस्पताल ले जाने पर उन्होंने चेकअप से मना कर दिया और वापस जेल लौट आए।

सोमवार को सीबीआई टीम ने सेंट्रल फोर्स के जवानों की मदद से राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, उत्तर 24 परगना के कमरहटी से विधायक मदन मित्रा और राज्य के पूर्व मंत्री व कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किया गया था। ममता बनर्जी इनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सीबीआई दफ्तर में छह घंटे तक धरने पर बैठी रही थीं।

नारदा केस मामले में देर रात जेल लाए गए TMC के चारों नेता

बाद में बैंकसाल कोर्ट में सुनवाई के दौरान इन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। लेकिन सीबीआई ने तत्काल कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई की अर्जी लगाई थी और 10:30 बजे के करीब इनकी जमानत को खारिज करते हुए कोर्ट ने बुधवार तक जेल में रखने का आदेश दिया है। उसी के मुताबिक 40 से 50 केंद्रीय जवानों की निगरानी में इन्हें प्रेसिडेंसी केंद्रीय कारागार में ले जाया गया।

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि वहां जाने के कुछ देर के बाद मदन मित्रा, शोभन चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी ने तबीयत खराब होने की बात कही। जेल के डॉक्टरों ने इनकी जांच की लेकिन तीनों सांस लेने में तकलीफ का दावा कर रहे थे। इन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। यहां मदन मित्रा का ऑक्सीजन लेवल सामान्य से नीचे था जिसके बाद इन्हें वूडवर्न वार्ड के कमरा नंबर 103 में भर्ती किया गया है। शोभन चटर्जी को भी 106 नंबर वार्ड में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि सुब्रत मुखर्जी वापस जेल लौट गए हैं।

Previous Post

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 607 अंक तक उछला

Next Post

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहलवान सुशील ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
उत्तराखंड

1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कदम: नितिन नवीन

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
BJP
Main Slider

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

10/09/2026
Next Post
Sushil Wrestler

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहलवान सुशील ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

पार्किंग में दो बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड ने किया गैंगरेप gangrape

ग्रेटर नोएडा : आठवीं की छात्रा से पड़ोस में रहने तीन लड़कों ने किया गैंगरेप

09/10/2020
SS Sandhu

नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार करें: सीएस

19/07/2023
Terrorist Attack

आतंकियों ने यात्री वाहन पर बरसाईं गोलियां, 40 लोगों की मौत

21/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version