• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूता फेंकना और स्याही फेकना राजनीतिक स्टंट है: संघमित्रा मौर्य

Writer D by Writer D
24/08/2023
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Sanghamitra Maurya

Sanghamitra Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं की सांसद और समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya)  ने आज कहा कि पिता जी के ऊपर जूता फेंका गया, ये कोई नयी घटना नहीं हैं लेकिन एक जन प्रतिनिधि होने के नाते, लोकतंत्र का हिस्सा होने के नाते हमें लगता है कि इस हद तक किसी का भी गिरना गलत है

सुश्री मौर्य (Sanghamitra Maurya)  ने संसद के मानसून सत्र के समापन के उपरांत सरकार की उपलब्धियां को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता फेके जाने के सवाल पर जवाब देते हुए यह कहा।

बदायूं की सांसद (Sanghamitra Maurya)  ने कहा “ यह शुरुआत जहां तक मुझे याद है कि 2008 से शुरुआत हुई थी, 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश के ऊपर जूता फेंका गया और उसके बाद जूता फेंकने वाला जैदी हीरो बना था, चुनाव लड़ा और जीता। वर्ष 2009 में उस वक्त गृहमंत्री पी चिदंबरम के ऊपर जूता फेंका गया। आपके ही पत्रकार बंधु ने दिल्ली में फेंका था, वो फेमस हुए, चुनाव लड़े और विधायक बन गए। तो हमें लगता है जूता फेंकना, स्याही फेंकना ये एक राजनीतिक स्टंट के रूप में लोग इस्तेमाल करते हैं कि इस बहाने हम फेमस होंगे और अपने आपको हम स्थापित कर सकेंगे। लेकिन फेमस होने के लिए लोकतंत्र में इस हद तक गिरना निन्दनीय है और मैं इसका विरोध करती हूं।”

उन्होंने (Sanghamitra Maurya) कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है ये पूर्व में भी होती चली आई है, हमारी पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी के साथ भी ऐसी घटना हुई है, इससे कोई भी अछूता नहीं रहा है और ऐसे बड़े लोगों को ही चुनना यानी कि हम अपनी राजनीति को चमकाने का ही एक उद्देश्य है इसके अलावा कुछ नहीं है।

भाजपा द्वारा प्रेस पर अंकुश लगाकर चुनाव लड़ने के सवाल पर बदायूं की संसद संघमित्रा मौर्य ने जवाब दिया कि हमारी सरकार की ऐसी कोई भी रणनीति नहीं है कि किसी पर अंकुश लगाएं फिर आप तो चौथा स्तंभ कहे जाते हैं। आप पर हर किसी को विश्वास है और हमारी सरकार किसी के विश्वास को ठेस पहुचाने वाली सरकार नहीं है। हो सकता है प्रमुख सचिव जी किस उद्देश्य से बोले हैं हमें जानकारी नहीं है। उनकी बात पर मैं अपना कोई वक्तव्य नहीं रखूंगी। इतना जरूर कहूंगी कि हमारी सरकार किसी भी प्रकार से किसी पर अंकुश लगाकर सरकार बनाना नही चाहती।

Tags: bagayun newsSanghamitra Mauryaup news
Previous Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गम्भीर

Next Post

मकान की छत गिरने से दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Roof Collapse

मकान की छत गिरने से दो की मौत

यह भी पढ़ें

Bank Holidays

इस महीने13 दिन ही खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

01/08/2022
Shoes

जूते पहनकर घर के अंदर जाएं या नहीं, यहां जानें क्या है सही

09/07/2026
त्रिपुरा हाईकोर्ट Tripura High Court

बर्खास्त शिक्षकों के मामलें में त्रिपुरा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version