• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की वैन पर तलवारों से हमला, देखें Video

Writer D by Writer D
28/11/2022
in राष्ट्रीय, Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली
0
Shraddha murder

Shraddha murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में आरोपी आफताब (Aftab) पर रोहिणी इलाके में हमला करने की कोशिश की गई है। आरोपी आफताब सोमवार शाम जैसे ही एफएसएल कार्यालय (FSL Office) के बाहर वैन में सवार होकर निकला, तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े। हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं। ये पूरा घटनाक्रम 15 मिनट के अंदर हुआ। दिल्ली पुलिस को भी कुछ पल तक घटनाक्रम समझ में नहीं आया। पुलिस ने एक हमलावर निगम गुर्जर नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।

हमलावर ने कहा- आफताब को काटना था। हम गुरुग्राम से 15 लोग आए थे। सभी लोग सुबह दिल्ली आ गए थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। लैब के बाहर रैकी करते रहे। निगम गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने आए थे। उसने कहा कि आफताब ने हमारी-बहन बेटी के 35 टुकड़े किए थे। इसी बात से गुस्सा था। आफताब की हत्या करके ही वापस लौटना था। लेकिन पुलिस ने रोक लिया। ये सभी लोग कार से आए थे। एक मारुति कार (maruti zen) को पुलिस ने बरामद कर लिया।

#WATCH | Police van carrying Shradhha murder accused Aftab Poonawalla attacked by at least 2 men carrying swords who claim to be from Hindu Sena, outside FSL office in Delhi pic.twitter.com/Bpx4WCvqXs

— ANI (@ANI) November 28, 2022

निगम गुर्जर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को बरामद कार में हथौड़ा, विकेट, तलवारें मिली हैं। निगम गुर्जर ने कहा- आफताब ने हमारी बहन बेटियों का कत्ल किया। हम उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले थे। आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए थे, हम इसके 70 टुकड़े करते।

पुलिस का कहना था कि बज्र वाहन के सामने अचानक कार आ गई। जैसे ही पुलिस का बज्र वाहन रुका तो इन लोगों ने बज्र वाहन को घेर लिया और गेट खोल दिया। तब तक एक पुलिस कर्मी ने जाबांजी दिखाई और रिवॉल्वर लेकर सामने आ गया। पुलिस कर्मी ने ललकारा और कहा कि अगर बज्र वाहन का गेट खोला तो फायरिंग करनी पड़ेगी। पुलिसकर्मी के सामने अड़ जाने की वजह से हमलावर थोड़ा सहमे। इस बीच, बज्र वाहन आगे बढ़ गया और आफताब को हमलवारों से बचा लिया गया। फिलहाल, आफताब को सुरक्षित तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं और ये पता कर रहे हैं कि इन हमलावरों को हमारे निकलने का समय कैसे पता चला। हालांकि, हमलावर ने कहा कि वो सुबह से घटना की फिराक में बैठे थे। पुलिस ने ये भी बताया कि बरामद कार के बारे में जानकारी की जा रही है। ये कार किसके नाम पर है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मारुति कार में पांच लोग थे। हमला के वक्त सभी तितर-बितर हो गए। जबकि हिरासत में लिए गए हमलावर ने 15 लोग होने की बात कही है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Tags: delhi newsNational newsrohini newsshraddha murder case
Previous Post

नेता जी के आशीर्वाद से ही मैनपुरी जीतेगी भाजपा: सीएम योगी

Next Post

प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर जोर: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
cm dhami

प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर जोर: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Himesh Reshamiya

हिमेश रेशमिया पर टूटा गमों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

19/09/2024
महक स्वामी

महक स्वामी : प्राइवेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर शुरू की तैयारी, UPSC में हुई सेलेक्ट

05/08/2020
कोविड-19 वैक्सीन को लेकर इंटरपोल का अलर्ट Interpol alerts about covid-19 vaccine

पुर्तगाल: वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद हुई मौत, पिता ने मांगा जवाब

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version