• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए श्रीकृष्ण बिरला, ओम बिरला ने दी मुखाग्नि

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता का अंतिम संस्कार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता का अंतिम संस्कार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला का आज सुबह यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

श्रीकृष्ण बिरला की अंतिम यात्रा दादा बाड़ी से शुरु हुई और किशोरपुरा मुक्तिधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके पुत्र राजेश बिरला और ओम बिरला ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री, विधायक एवं भारतीय जनत पार्टी (भाजपा) के कई नेता तथा अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके सभी लोगों ने कोरोना के चलते मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा।

उनके निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया हैं। श्री मिश्र ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर, एसएसपी महोदय बचा सकते हो तो बचा लो

श्री गहलोत ने श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने भी ओम बिरला के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी दुख जताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण बिरला के निधन का समाचार सुनकर उन्हें बहुत दुःख पहुंचा हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा “इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बिरलाजी के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।”

बाबरी विध्वंस फैसले पर CM योगी ने कहा- “सत्यमेव जयते”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण बिरला के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। वह एक समर्पित समाजसेवी थे। सहकारिता क्षेत्र में उन्हें पितामाह के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने ईश्वर से कठिन समय में समस्त परिवार के लिए धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि श्रीकृष्ण बिरला के निधन का समाचार बेहद दुःखद है। दुःख की इस कठिन परिस्थिति में श्री ओम बिरला एवं अन्य परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

हाथरस गैंगरेप : मनीष सिसोदिया बोले- सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे यूपी में इंसानियत तार-तार

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी एवं सहकार नेता श्रीकृष्ण बिरला का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

Tags: Lok Sabha Speaker Om BirlaLok Sabha Speaker Om Birla's father diesओम बिरला के पिता का अंतिम संस्कारलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलालोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता का निधन
Previous Post

24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर, एसएसपी महोदय बचा सकते हो तो बचा लो

Next Post

बाबरी ढांचा विध्वंस पर आए फैसले का आडवाणी ने जय श्रीराम बोल कर किया स्वागत

Desk

Desk

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
आडवाणी

बाबरी ढांचा विध्वंस पर आए फैसले का आडवाणी ने जय श्रीराम बोल कर किया स्वागत

यह भी पढ़ें

BSP MP Danish Ali

BSP सांसद दानिश अली आए कोरोना की चपेट में, संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल

21/12/2021
carrot juice

मुहांसों को दूर करेगा ये जूस, ऐसे करें इस्तेमाल

28/05/2026
कोरोना के बढते मामलों पर राज्यसभा में चिन्ता

देश में कोरोना वायरस के बढते मामलों पर राज्यसभा ने जताई चिन्ता

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version