• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: चित्रकूट से चली श्रीरामचरण पादुका यात्रा शुक्रवार को पहुंचेगी रामनगरी

Writer D by Writer D
18/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Shri Ram Charan Paduka Yatra
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम चरण पादुका यात्रा (Shri Ram Charan Paduka Yatra) शुक्रवार को रामनगरी के रामकथा पार्क पहुंचेगी। यात्रा मकर संक्रांति (15 जनवरी) को चित्रकूट से प्रारंभ हुई थी। भरतकूप स्थित कुंड से कलश में जल संग्रह और पादुका पूजन के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। यह प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़ होते हुए गुरुवार को सुल्तानपुर पहुंची। यहां रात्रि विश्राम कर शुक्रवार सुबह 10-11 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। यहां यात्रा के साथ अवध की विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं से जुड़े 80 कलाकार भी शामिल होंगे।

इस दौरान लोककलाओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अयोध्या में श्रीराम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। योगी सरकार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग इसका आयोजन कर रहा है, जबकि इसमें भारत शक्ति संस्थान का भी सहयोग रहेगा।

रामकथा पार्क पहुंचेगी यात्रा (Shri Ram Charan Paduka Yatra)

सुल्तानपुर से श्रीराम चरण पादुका यात्रा (Shri Ram Charan Paduka Yatra) सुबह 10-11 बजे निकलेगी, जो नंदीग्राम पहुंचेगी। वहां से अयोध्या के रामकथा पार्क के लिए रवाना होगी। रास्ते में पड़ने वाले नगर व ग्रामों के बाहर इस यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। साथ आ रहे लोगों की मानें तो यात्रा तीन-चार बजे तक रामकथा पार्क पहुंच जाएगी। यात्रा के साथ अवधी गायन, पेंटिंग व ग्रुप के साथ सांस्कृतिक दल भी चल रहे हैं।

सुल्तानपुर में स्थानीय स्तर पर फरुआही, धोबिया नृत्य से जुड़े कलाकार जुड़ेंगे, जो अयोध्या के रामपार्क पहुंचेंगे। संपूर्ण यात्रा के दौरान बाबा सत्यनारायण मौर्य भी अपनी अद्भुत प्रस्तुति से हर किसी का मन मोह रहे हैं। बाबा व उनकी टीम की तरफ से श्रीराम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बतौर चित्रकार बाबा श्रीराम की आकृति भी बनाते हैं।

भरतकूप स्थित कुंड से जल संग्रह कर यात्रा का हुआ था आगाज

श्रीराम चरण पादुका यात्रा (Shri Ram Charan Paduka Yatra) 15 जनवरी को भरतकूप (चित्रकूट) स्थित कुंड से कलश में जल संग्रह के साथ प्रारंभ हुई थी। यहां से यात्रा चित्रकूट के विभिन्न मंदिरों से होते हुए निकली थी। चित्रकूट में मंदाकिनी, प्रयागराज में संगम का जल कलश में संग्रहित किया गया।

धार्मिक व तीर्थ स्थलों की सफाई, सुशोभन में न रहे कोई कमी: एके शर्मा

श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी का जल संग्रह कर पादुका पूजन किया गया था। 18 को यात्रा सुल्तानपुर पहुंची। यहां गोमती नदी का जल संग्रहित कर चरण पादुका पूजन किया गया।

Tags: ayodhya newsChitrakoot newsShri Ram charan paduka yatraup news
Previous Post

अमृत सरोवरों के निर्माण एवं सुन्दरीकरण में अच्छा कार्य करने वाली निकाय को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जायेगा: एके शर्मा

Next Post

रामोत्सव 2024: श्रीरामलला हुए ‘विराजमान’

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post
Ramlala

रामोत्सव 2024: श्रीरामलला हुए 'विराजमान'

यह भी पढ़ें

Horoscope

26 नवंबर राशिफल: जानिए कितने बुलंद हैं आपके सितारे

26/11/2022
Gang Rape

युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद चेहरा जलाने का प्रयास, तीन हिरासत में

16/06/2022
Chief Electoral Officer

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version