• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी से भी चंदा मांगेंगे : चंपत राय

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चंपत राय Champat Rai

चंपत राय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज । अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रत्येक हिन्दू से चंदा लिया जाएगा। यह बात मंगलवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने केसर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक तैयारी हो रही है। विश्व का सबसे बड़ा गैर सरकारी जन संपर्क अभियान मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा के बीच चलाया जाएगा। मंदिर तीन वर्ष में तैयार होने की उम्मीद है। काशी प्रांत के 16 हजार गांवों में कार्यकर्ता हर घर में जाकर संपर्क करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी चंदा लिया जाएगा। इस सवाल पर चंपत राय ने कहा कि हमने कोई सीमा रेखा तय नहीं की है। हम सभी के पास जाएंगे। राहुल गांधी के पास भी कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने अपने पास रखे एक चेक को दिखाते हुए कहा कि दो लाख रुपये का चंदा दूसरे धर्म के लोगों ने भी दिया है। ऐसे में किसी को छोड़ने की बात ही नहीं है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक काशी प्रांत के प्रयागराज, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, अमेठी, कौशाम्बी व सुल्तानपुर के 16 हजार गांवों में संपर्क किया जाएगा। इन गांवों की कुल आबादी 50 लाख है। ऐसे ही देश के पांच लाख गांवों में 12 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा।

यूपी में कानून व्यवस्था कंट्रोल करना योगी सरकार के वश की बात नहीं :अखिलेश

10 से एक हजार तक के कूपन पर बना है राम मंदिर

मंदिर के लिए 10 रुपये, 100 रुपये व एक हजार रुपये के कूपन बने हैं। इन पर राम मंदिर का चित्र बना है। महासचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर घर में यह चित्र पहुंचे। चंदे के लिए सरकार में बैठे लोग व्यक्तिगत तौर पर आगे आ सकते हैं, लेकिन सरकारी मदद किसी प्रकार से नहीं ली जाएगी। एक हजार से अधिक चंदा देने वालों को रसीद भी दी जाएगी। इसके लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है।

तीन बैंकों में जमा होगा चंदा

देश भर से बतौर सहयोग आने वाले चंदे की राशि को एसबीआई, पीएनबी व बीओबी की शाखाओं में जमा किया जाएगा। महासचिव चंपत राय ने कहा कि कार्यकर्ता 48 घंटे में पैसा जमा कर दें। ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे किसी प्रकार बैंक में राशि जमा करते वक्त गड़बड़ी न हो।

समानांतर व्यवस्था भी हो रही तैयार

मंदिर निर्माण में बाधा न आए, इसलिए समानांतर व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। अयोध्या में 400-400 केवी के तीन जनरेटर लगाए जा रहे हैं। मंदिर को सरयू नदी के जल से सुरक्षित रखने के लिए नीचे की भुरभुरी बालू में मजबूत नींव बनाने के लिए व मंदिर की आयु बढ़ाने के लिए तमाम इंजीनियर मंथन कर रहे हैं।

केसर भवन में मंदिर ट्रस्ट काशी प्रांत कार्यालय का किया उद्घाटन

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए विहिप के काशी प्रांत का मुख्यालय केसर भवन में बनाया गया है। मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस दौरान काशी प्रांत के उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, अश्वनी मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। आने वाले दिनों में मंदिर निर्माण के लिए विहिप काशी प्रांत के इसी कार्यालय से कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

Tags: Champat Raicontributionhindi newshindunews in hindirahul gandhiRAM TEMPLEsecretarysri ram bhumi kshetra trustVishwa Hindu Parishadचंदाचंपत रायमहासचिवराममंदिरराहुल गांधीविश्व हिंदू परिषदश्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टश्रीराम मंदिर निर्माणहिन्दू
Previous Post

यूपी में कानून व्यवस्था कंट्रोल करना योगी सरकार के वश की बात नहीं :अखिलेश

Next Post

एमएसएमई इकाइयों से 27 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: नवनीत सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
नवनीत सहगल Navneet Sehgal

एमएसएमई इकाइयों से 27 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: नवनीत सहगल

यह भी पढ़ें

azam khan

आजम खान का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- जड़ में अपनों ने डाला जहर

20/05/2022
भीषण आग

गोंडा : शॉट सर्किट से शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

22/08/2020
share market

नए साल पर तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 520 अंक तक उछला

03/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version