• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कानून व्यवस्था कंट्रोल करना योगी सरकार के वश की बात नहीं :अखिलेश

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कंट्रोल करना योगी सरकार के वश की बात नहीं है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अशोभनीय शब्दों जैसे ‘ठोक दो‘, ‘राम नाम सत्य कर दो‘ के उवाच से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। इनके आगे प्रशासनिक मशीनरी नतमस्तक पाई जाती हैं। भाजपा राज में सर्वाधिक अत्याचार की शिकार महिलाएं व किशोरियों ही हैं। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं।

रामपुर के स्वार क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर एसिड अटैक की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बहराइच के काजीपुरा मोहल्ला में कोचिंग से लौट रही छात्रा पर भी एसिड डाली गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की बड़ा गांव निवासी एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।

कन्नौज में तमंचा दिखाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अलीगढ़ में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गोली मार दी गई। भाजपा राज में तो अब पूजा स्थल और अस्पताल में भी महिलाएं अपमानित हो रही हैं। कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा करने गई एक 15वर्षीय किशोरी से और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक तीमारदार महिला से छेड़छाड़ की घटनाएं हुई।

कृषि मंत्री के साथ किसान नेताओं की बैठक जारी, कल प्रदर्शनकारी किसान करेंगे वार्ता

एक और शर्मनाक घटना प्रतापगढ़ में घटी जहां जेठवारा थाना क्षेत्र में एक 40वर्षीया महिला से गैंगरेप किया गया। बदमाशों ने उसका वीडियो भी वायरल किया। शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

भाजपा की राज्य सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। उसके द्वारा दायर झूठे मुकदमों की कलई खुलने लगी है। हाथरस की बेटी के मामले में सीबीआई की चार्जशीट से भाजपा सरकार के झूठ और गैरजिम्मेदारी का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने उससे गैंगरेप की पुष्टि की है।

न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए पूरा भरोसा है कि पूर्व मंत्री व सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमों से उन्हें जल्दी ही इंसाफ मिलेगा। न्यायालय के आदेश से पूर्व सांसद व विधायक तंजीन फातिमा की 298 दिनों बाद जेल से रिहाई से भी साबित है कि सच के आगे झूठ हारता है।

रामपुर के सांसद आज़म खान जी की पत्नी तज़ीन फ़ातिमा जी की ज़मानत ने साबित कर दिया है कि नफ़रत की सियासत करनेवाले आख़िर में सच के आगे हारते हैं. भाजपा झूठ के जिस रास्ते पर चल रही है वो अन्याय की ओर जाता है और पतन की ओर ले जाता है.

ये इंसाफ़ में एतबार करनेवालों की जीत है.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 22, 2020

वस्तुतः भाजपा अन्याय-अत्याचार के रास्ते पर चल पड़ी है, यह रास्ता पतन की ओर ले जाता है। भाजपा से ऊबी और पीड़ित जनता 2022 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर भाजपा राज पर अपनी आखिरी मुहर लगाएगी।

Tags: Akhileshakhilesh yadavhindi newsJusticemla tazeen fatmanews in hindirelease reactionSamajwadi Party Chiefvictoryअखिलेश यादवइंसाफ पर एतबार करने वालों की जीतरिहाई पर प्रतिक्रियाविधायक तजीन फातमासपा अध्यक्ष
Previous Post

कृषि मंत्री के साथ किसान नेताओं की बैठक जारी, कल प्रदर्शनकारी किसान करेंगे वार्ता

Next Post

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी से भी चंदा मांगेंगे : चंपत राय

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
Next Post
चंपत राय Champat Rai

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी से भी चंदा मांगेंगे : चंपत राय

यह भी पढ़ें

Governor Gurmeet

पानी की बचत करना सबकी जिम्मेदारी: राज्यपाल

12/08/2023
Murder

दिनदहाड़े बदमाशों ने डॉक्टर को गोलियों से किया छलनी, मौके पर मौत

08/05/2022
anita hassanandani

प्रेग्नेंट अनीता हसनंदानी को डॉक्टर ने दी है ये सलाह

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version