• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, इन जातकों का बढ़ जाएगा खजाना

Writer D by Writer D
11/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shukra Dev

Shukra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शुक्र ग्रह (Shukra) को कला, रचनात्मकता और रोमांस का कारक माना जाता है। इसलिए कुंडली में इनकी स्थिति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही जब शुक्र राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों के जीवन में इससे अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यही शुक्र ग्रह 13 सितंबर की देर रात 3 बजे चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। वर्तमान में शुक्र हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में विराजमान हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

शुक्र (Shukra)आपके भावनाओं, शिक्षा और प्रेम के पंचम भाव में विराजमान हैं। जैसे ही 13 तारीख को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को जिन विषयों को समझने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था, उनमें अच्छी पकड़ इस दौरान बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे, आपके बोलने की कला सबको भाएगी। इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। धन में वृद्धि होगी, खासकर कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि

आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुक्र (Shukra) का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आप इस दौरान घर के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाते नजर आएंगे। अगर कहीं निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। माता की सेहत में इस दौरान सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप भूमि-भवन या वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो यह विचार मूर्त रूप ले सकता है। बेवजह की चिंताओं से भी इस राशि के जातकों को मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि

शुक्र (Shukra) आपकी राशि में ही विराजमान हैं, इसलिए इनका नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद मानसिक रूप से अच्छे बदलाव आप में देखने को मिलेंगे। भविष्य को लेकर आपका नजरिया स्पष्ट होगा जिससे, सही रोडमैप बनाने में आपको आसानी होगी। अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे तो इस दौरान सफल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर 25 सितंबर तक आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपके लिए शुक्र (Shukra) का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ फलदायी साबित होगा। आपको कई स्रोतों से धन लाभ इस दौरान मिल सकता है। करियर में आ रही परेशानियों का आपको सही हल मिल सकता है, साथ ही बेरोजगार लोग रोजगार पा सकते हैं। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, बड़े भाई-बहनों का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विदेशों में जाकर नौकरी या पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsshukra dev
Previous Post

आज मनाया जाएगा राधा रानी का जन्मोत्सव, किशोरी जी की कृपा पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

Next Post

इस दिन मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Anant Chaturdashi

इस दिन मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Kalyan Singh

कल्याण सिंह की हत्या की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा

28/03/2021
FPO

FPO खोलेगा आगरा में प्रदेश की पहली निजी मंडी, विदेश सब्जी भेजने की हो रही तैयारी

11/04/2021
CM Yogi

आज पेंशन में कोई कटौती नहीं होती और ना ही कमीशन देना पड़ता है: सीएम योगी

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version