• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिब्ली ने गेंद पर किया लार का इस्तेमाल

Desk by Desk
20/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंग्लैंड के डोमिनिक सिब्ली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को गलती से गेंद पर लार का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद मैदानी अंपायर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए दिशानिर्देशों के तहत उसे डिसइंफेक्टेड (कीटाणुरहित) करना पड़ा। आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत यह पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंपायरों ने गेंद को सैनिटाइज करने के लिए हस्तक्षेप किया।

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर यह घटना लंच से ठीक पहले घटी। वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर में अंपायर माइकल गफ को कीटाणुरहित करने के लिए गेंद के दोनों तरफ एक टिश्यू पेपर रगड़ते हुए देखा गया था। सिब्ली ने जैसे ही गेंद पर लार का इस्तेमाल किया तभी इंग्लैंड की टीम ने इस बारे में खुद ही अंपायरों को बताया।

आईसीसी के नियम के तहत खिलाड़ी गेंद पर सिर्फ पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। लार से इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है इसलिए सभी खिलाड़ियों को इसका इस्तेमाल करने से मना किया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी दशकों से गेंद पर लार का इस्तेमाल करते आए हैं।

सिब्ली की इस गलती पर उन्हें कोई दंड नहीं दिया गया है। आईसीसी के नियम अनुसार टीम को पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी अगर वह फिर भी नियमों का उल्लंघन करते हैं तो टीम के खाते से पांच रन काट लिए जाएंगे। टि्वटर पर सिब्ली की इस गलती पर फैन्स ने कुछ इस तरह से रिऐक्ट किया।

मोहम्मद कैफ ने कहा- नेटवेस्ट 2002 के फाइनल में हरभजन की सलाह ने की उनकी मदद

भारतीय स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी जिसे लागू कर दिया गया था।आईसीसी के नए नियमों के तहत मैचों का आयोजन जैव सुरक्षित माहौल हो रहा है, जिसमें गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ पसीने का इस्तेमाल किया जा सकता है। नए नियमों के अनुसार अनजाने में लार के इस्तेमाल पर गेंदबाजी करने वाली टीम को चेतावनी दी जाएगी। टीम को दो चेतावनियों के बाद पांच रन का दंड दिया जाएगा।

Tags: COVID-19Dominic Sibleyengland cricket teamEngland vs West IndiesMichael GoughsalivaWest Indies cricket teamइंग्लैंड क्रिकेट टीमकोवि़ड-19डोमिनिक सिब्लीमाइकल गूफवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज वस इंग्लैंड
Previous Post

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

Next Post

सरदार सिंह को ओलंपिक पदक नहीं जीतने का मलाल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
सरदार सिंह

सरदार सिंह को ओलंपिक पदक नहीं जीतने का मलाल

यह भी पढ़ें

Mukyamantri Yuva Udyami Yojna

सीएम युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज अव्वल

06/04/2025
Four arrested in cashier murder case

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

16/06/2023
CM Yogi

लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते : सीएम योगी

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version