• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

Jai Prakash by Jai Prakash
21/06/2025
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो स्थानों विश्वविद्यालय परिसर स्थित पर्यटन विभाग के ओपन ऑडिटोरियम एवं पिपरहवा कपिलवस्तु स्तूप पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस पर प्रसारित उद्बोधन से हुई। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 12 सूर्य नमस्कार आसनों का सामूहिक एवं व्यवस्थित क्रियात्मक प्रदर्शन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व रिकॉर्ड की दिशा में योगाभ्यास के माध्यम से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने अपने दोनों स्थलों से सक्रिय सहभागिता निभाई।
सूर्य नमस्कार के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा प्राणायाम एवं अन्य योग क्रियाओं का गहन अभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आज विश्व के लिए एक अमूल्य निधि के रूप में स्थापित हो चुका है। भारत की प्राचीन योग परंपरा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए शांति, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का मार्ग भी प्रशस्त करती है। वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में, जब युद्ध, तनाव और असहिष्णुता अपने चरम पर है, भारत की योग और ज्ञान परंपरा ही एक वैकल्पिक रास्ता प्रस्तुत करती है।
इस आयोजन में कुलसचिव दीनानाथ यादव, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं तथा आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास किए।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रो. हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। वहीं कपिलवस्तु स्तूप पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. सत्येन्द्र दुबे ने किया। सम्पूर्ण योग आयोजन के नोडल अधिकारी के रूप में प्रो. दीपक बाबू की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा इस योग दिवस को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि आंतरिक अनुशासन, शारीरिक संतुलन एवं मानसिक शांति के जन-संचार अभियान के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Previous Post

वन विभाग द्वारा ककरहवा में हुआ योगाभ्यास

Next Post

सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में योग शिविर का हुआ आयोजन

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post

सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में योग शिविर का हुआ आयोजन

यह भी पढ़ें

Sunetra Pawar

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम

31/01/2026
cm yogi

कोरोना से निपटने के लिए CM योगी ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

11/05/2021
Dashing

कम हाइट वाले लड़के भी लगेंगे स्मार्ट, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version