• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं सिंगर की मां

Writer D by Writer D
27/02/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की साल 2022 में हत्या की गई थी। उनकी मौत से फैन्स को बड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला अपनी मां-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद उनके माता-पिता की हालत काफी खराब हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सिद्धू मूसेवाला के घर पर किलकारी गूंजने वाली है।

दरअसल सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। वो मार्च महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। सिद्धू मूसेवाला के घर पर उनके जाने के लंबे समय के बाद खुशियां लौट रही हैं।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पर नन्हा मेहमान आने वाला है। उनके माता-पिता सिद्धू मूसेवाला के बाद अपने खानदान के वारिस का स्वागत करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने दी है। हालांकि उनके पिता ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने सिक्योरिटी के मद्देनजर फिलहाल इस बारे में बात करने से मना किया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देंगी।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुए गाने भी हिट रहे। उनके ‘सो हाई’, ‘डॉलर’, ‘द लास्ट राइड’ जैसे गाने काफी फेमस हैं। उनकी 2 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सिंगर को लेकर दावा किया था कि हत्या से पहले आरोपी कई बार उनके घर, गाड़ी और रूट्स की रेकी कर चुके थे।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)बुलेट प्रूफ कार और हथियारों से लैस कमांडो के साथ निकलते थे। इस वजह से आरोपी 8 बार कोशिश करने के बावजूद अपने इरादों को अंजाम नहीं पाए थे। लेकिन एक दिन मानसा के पास जवाहरके गांव में उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी।

Tags: Sidhu Moosewala caseSidhu Moosewala last song
Previous Post

मरियम नवाज बनी पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री

Next Post

भ्रामक विज्ञापनों पर पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट ने जारी क‍िया नोटिस, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
Patanjali

भ्रामक विज्ञापनों पर पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट ने जारी क‍िया नोटिस, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

petrol and diesel

कच्चे तेल के भाव में आई गिरावट, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

16/03/2022

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कोहली को बताया सच्चा लीडर

16/01/2022
Gulgule

गुलगुले खाने का है मूड, तो सॉफ्ट और फूले हुए बनाने के लिए अपनाएं यह तरीका

10/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version