• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंघू बॉर्डर से नहीं आते दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, सत्येंद्र जैन

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
farmer protest

farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली व आसपास के जिलों में चल रहे किसान आंदोलन के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी न होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। आंदोलन के कारण दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को सत्येंद्र जैन ने सिरे से खारिज कर दिया। रविवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति में फिलहाल कोई बाधा नहीं है। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों पर भरोसा जताया कि वे ऑक्सीजन के टैंकर को दिल्ली आने से नहीं रोकेंगे। क्योंकि ऑक्सीजन मरीजों के लिए जीवन रक्षक है।

महबूबा मुफ्ती ने पूछा- मुसलमान आतंकी और सिख खालिस्तानी तो बीजेपी बताए हिन्दुस्तानी कौन?

वैसे भी दिनों अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीज अधिक हैं। इनमें से काफी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुक्रवार को अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति कुछ घंटे प्रभावित हुई थी लेकिन दो-तीन घंटे में ही स्थिति सुधर गई थी। मौजूदा समय में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन आपूर्ति को किसी ने रोका भी नहीं है। उम्मीद है कि ऑक्सीजन के टैंकर को कोई रोकेगा भी नहीं। पुलिस को भी नहीं रोकना चाहिए और आनंदोलनकारी तो ऑक्सीजन के टैंकर को रोक हीं नहीं सकते।

सिंधु बॉर्डर बंद होने के मामले पर उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के टैंकर सिंधु बॉर्डर की तरफ से दिल्ली नहीं आते। ऑक्सीजन राजस्थान व उत्तर प्रदेश से आती है। इसलिए ऑक्सीजन के टैंकर यूपी बॉर्डर व बदरपुर बॉर्डर की तरफ से आते हैं। इसलिए ऑक्सीजन आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण 15.26 फीसद से घटकर 7.24 फीसद पर आ गई है। इस तरह दिल्ली में अब संक्रमण दर आधे से भी नीचे आ गई है। इसलिए कोरोना का प्रकोप थोड़ा कम हो रहा है।

गाजियाबाद : नशा बांटने वालों ने फैलाया जाल, सोशल मीडिया बना धंधे का जरिया

केंद्र के वादे के अनुसार नहीं बढ़ी आरटीपीसीआर जांच नहीं क्षमता

उन्होंने आरटीपीसीआर जांच मिलने में हो रही देरी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने आरटीपीसीआर जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा था। आरटीपीसीआर सैंपल अधिक लिए भी जा रहे हैं। लेकिन लैब अभी उतने सैंपल की जांच नहीं कर पा रही हैं जितना केंद्र सरकार ने कहा था। इस वजह से जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है और रिपोर्ट 24 घंटे में नहीं मिल पा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 17,000 से 18,000 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच हो पा रही थी। अब 33 हजार से अधिक सैंपल की आरटीपीसीआर जांच होने लगी है। हालांकि सैंपल इससे अधिक लिए जा रहे हैं।

Tags: Delhi HospitalDelhi Kisan Andolandelhi newsDelhi news hindi newsDelhi Tophealth newsHPJagranSpecialIndus borderKisan andolanNational newsnew-delhi-city-jagran-specialNEWSOxygen cylinderSatendra Jain newssatyendra jainstateऑक्सीजन सिलेंडरदिल्ली के अस्पतालसत्येंद्र जैनसिंधू बॉर्डर
Previous Post

महबूबा मुफ्ती ने पूछा- मुसलमान आतंकी और सिख खालिस्तानी तो बीजेपी बताए हिन्दुस्तानी कौन?

Next Post

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा: सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
7,472 people participated in CM Dhami's public dialogue camp
Main Slider

चमोली में मुख्यमंत्री के जनसंवाद शिविर में 7,472 लोगों ने की भागीदारी, 1,737 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन: CM

15/07/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

PM Poshan Yojana

यूपी में मध्याह्न भोजन की वार्षिक कार्ययोजना व बजट के लिए 4222 करोड़ अनुमोदित

10/06/2021
AK Sharma watched the film 'The Sabarmati Report'

फिल्म देश की एकता-अखण्डता व सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने का कर रही कार्य: एके शर्मा

11/12/2024
Nitish Cabinet

ऐतिहासिक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा : नीतीश

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version