• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंगल यूज प्लास्टिक को हमें अपने जीवन से दूर करना होगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Single Use Plastic, AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ” आरम्भ (ARAMBH)” नाम का एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 अगस्त से शुरू होकर 25 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर प्रतिबन्ध लगाते हुए लोगों को इसके इस्माल को रोकने के लिए जागरूक भी करना है। इसी क्रम में उत्तर सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जनता से अपील की है। अपील विडियो के माध्यम से की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) को हमें अपने जीवन से दूर करना होगा।

Video

सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) को सामाजिक जीवन से दूर करने की मुहिम में सभी संस्थाएं और संगठन आगे आएं। सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसा प्लास्टिक है जिसे हम एक बार उपयोग करके फेंक देते हैं और फेंकने के बाद वो हमारे पशुओं जैसे गाय एवं अन्य पशु, पानी में जाता है तो मछलियों और अन्य कई प्रकार से प्रकृति की व्यवस्था में बाधा बनता है। इसके सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से हमें बचना चाहिए।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए चल रहे अभियान “आरम्भ” (ARAMBH – Awareness, Refuse, Alternative of Plastic, Mass Campaign, Be responsible, Hammer to Ban SUP)  की शुरुआत 25 अगस्त को हुई है और यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रॉन से कम) के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू कराया जायेगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी, प्रवर्तन दल व क्षेत्रीय अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाएगा।

आरम्भ अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें नगर विकास विभाग द्वारा समस्त निकायों को दिनांक 25 अगस्त 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक वृहद अभियान आरम्भ (ARAMBH) का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे प्रदेश में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक को पूर्णतः प्रभावी किया जा सके।

निकायों को किया जाएगा पुरस्कृत  

आरम्भ (ARAMBH) अभियान के तहत निकायों के स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रॉन से कम) के निर्माण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, राज्य मिशन निदेशालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की जब्ती के आधार पर विश्लेषण कर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

16000 करोड़ से संवरेगी कान्हा की ब्रज

इसके साथ ही, निर्देश दिए गए हैं कि SUP Compliance Monitoring Portal  पर निकाय सीमान्तर्गत प्लास्टिक की निर्माण यूनिट, विक्रेता और इनका इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता (जैसे होटल) का निरीक्षण कर Field Inspection App (फील्ड इस्पेक्शन एप ) पर भरा जाना है।

SUP Public Grievance App (एसयूपी पब्लिक ग्रीवांस एप) पर  प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण निकायों द्वारा शिकायत प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर कराया जाना है। शिकायत के निस्तारण के पश्चात निकाय द्वारा निस्तारण आख्या/टिप्पणी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newssingle use plastic
Previous Post

16000 करोड़ से संवरेगी कान्हा की ब्रज

Next Post

विद्युत की प्रभावी व्यवस्था के लिए शिकायतों का ले तुरंत संज्ञान:-ऊर्जा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
Main Slider

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

04/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Next Post
AK Sharma

विद्युत की प्रभावी व्यवस्था के लिए शिकायतों का ले तुरंत संज्ञान:-ऊर्जा मंत्री

यह भी पढ़ें

धड़ाम हुई Nothing Phone 3 की कीमत, 30,000 रुपये तक हुआ सस्ता

Nothing Phone 3 की कीमत गिरी धड़ाम, खरीदने का सुनहरा मौका

08/01/2026

पीएम ने किया सिद्धार्थनगर स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

22/05/2025
mohan bhagwat

RSS चीफ भागवत पहुंचे धनबाद, संघ के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version