हमीरपुर। राठ कस्बे में स्थित एक मकान में एलपीजी गैस के रिसाव से घरेलू सिलेंडर में भीषण आग ( fire) लग गई थी। आग से वहां मौजूद दो बहनों के अलावा भाई गम्भीर रूप से झुलस गया था। तीनों को राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। रविवार को इलाज के दौरान आग से झुलसी दोनों बहनों की मौत हो गई।
राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके के निवासी महेन्द्र अवस्थी की 15 वर्षीय पुत्री काजल अवस्थी तथा उसकी बड़ी बहन 17 वर्षीय सुभी अवस्थी व भाई शिवा अवस्थी बीती 21 अप्रैल को गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गये थे।
शुभम तिवारी ने बताया कि उसकी भांजी सुभी ने चाय बनाने के लिए माचिस जलाई तो उसी दौरान लगातार हो रहे गैस के रिसाव के चलते वहां पर रखे सिलेंडर भीषण आग लग गई जिससे चाय बनाने के लिए वहां मौजूद उसकी दोनों भांजी सुभी, काजल व भांजा शिवा गम्भीर रूप से झुलस गये थे।
लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ Spicejet का विमान, 40 यात्री घायल
जिन्हें तत्काल राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक अखिलेश कुमार ने आग से झुलसे तीनों लोगों का प्राथमिक उपचार कर उनकी नाजुक हालत को देखकर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था।
जहां रविवार को इलाज के दौरान आग से झुलसी बहनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतका के परिवारीजन रो रोकर बेहाल है।









