• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

Writer D by Writer D
23/06/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे की रकम की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार सुबह अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है। लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे और यह अत्यंत गोपनीय रिपोर्ट सौंपी, जिसे अब मुख्यमंत्री के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा। इस रिपोर्ट में न केवल चढ़ावा चोरी, बल्कि मंदिर प्रबंधन के भीतर चल रहे बड़े कमीशनखोरी के खेल, कर्मचारियों की संदिग्ध नियुक्तियों और नोटों की गणना प्रक्रिया में किए गए भारी हेरफेर के पुख्ता सबूत व गवाहों के बयानों को शामिल किया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारी सवालों के घेरे में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसआईटी की इस शुरुआती रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की भूमिका और उनकी निगरानी पर सबसे बड़े सवाल खड़े किए गए हैं। रिपोर्ट में कुछ पदाधिकारियों के सीधे तौर पर हेरफेर में शामिल होने का अंदेशा जताया गया है, तो कुछ को गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया है।

जांच रिपोर्ट में जिन प्रमुख पदाधिकारियों के नामों का विशेष रूप से उल्लेख है और जो सबसे अधिक सवालों के घेरे में हैं, उनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और निर्माण सहायक गोपाल राव शामिल हैं।

रिपोर्ट में केवल पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि उनके करीबियों और रिश्तेदारों के प्रभाव का भी कच्चा चिट्ठा खोला गया है। इसमें चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव, अनिल मिश्रा के रिश्तेदार, और गोपाल राव के रिश्तेदार सोम आदि की भूमिका का जिक्र है, जिनकी सिफारिशों पर कई नियुक्तियां हुईं।

40% कमीशनखोरी और 25-30 लोगों पर दर्ज हो सकता है केस

एसआईटी की तफ्तीश में यह सनसनीखेज बात भी सामने आई है कि मंदिर से जुड़े कार्यों या व्यवस्थाओं में 40 प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा था, और इस विशिष्ट आरोप का सामना ट्रस्टी अनिल मिश्रा कर रहे हैं।

जल्द होगी कानूनी कार्रवाई: प्राथमिक जांच के आधार पर इस पूरे खेल और चढ़ावा चोरी के सिंडिकेट में सीधे तौर पर 25 से 30 लोगों की संलिप्तता पाई गई है। सूत्रों का कहना है कि शासन की मंजूरी मिलते ही इन सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही आपराधिक मुकदमा (FIR) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी; 2 हफ्ते में आएगी विस्तृत रिपोर्ट

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust ) के प्रशासनिक ढांचे में बड़े फेरबदल और दोषी कर्मचारियों की बर्खास्तगी की संभावना काफी बढ़ गई है। हालांकि, एसआईटी के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह अभी केवल प्रारंभिक प्रतिवेदन है। मामले की विस्तृत और गहन जांच लगातार जारी है, जिसे अगले दो सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे घोटाले से जुड़े कई और चौंकाने वाले सबूत और बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।

Tags: alleged irregularitiesayodhya ram templefinancial fraudgovernment inquiryhome department upinvestigation reportLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiram mandir donationSanjay PrasadSIT Investigationtemple donationsअयोध्या राम मंदिरएसआईटी जांचगृह विभागराम मंदिर चढ़ावासंजय प्रसादहेराफेरी मामला
Previous Post

टेलीग्राम पर लगा अस्थायी बैन खत्म, 30 जून तक नहीं मिलेगा यह फीचर

Next Post

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Monsoon

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

यह भी पढ़ें

death of the inspector from a heart attack

UP Police भर्ती 2018 में चयन के मामले में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा

01/09/2020
income tax

आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी, जानिए कब है लास्ट डेट?

24/10/2020
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष की कैद

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version