• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से भी हो सकती है पूछताछ

Writer D by Writer D
21/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
SIT will investigate the death of Congress worker Prabhat Pandey

SIT will investigate the death of Congress worker Prabhat Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर/लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे (Prabhat Pandey) की मौत की जांच SIT करेगी। मौके से मिले सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एसीपी ने मौके पर मौजूद रहे लोगों के बयान दर्ज कराए। इंस्पेक्टर और दो दरोगा व दो सिपाहियों की टीम बनाई गई है। पुलिस आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी मामले में पूछताछ कर सकती है। कांग्रेस यूथ विंग के पूर्व सचिव प्रभात पांडे की बुधवार को मौत हो गई थी।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का प्लान बनाया था लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान प्रभात पांडे (Prabhat Pandey) की मौत हो गई। प्रभात गोरखपुर के रहने वाले थे और पढ़ाई करने के लिए लखनऊ में अपने चाचा के साथ रह रहे थे। गुरुवार को प्रभात का अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रभात की मौत कैसे हुई, इसका सही पता तो अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पुलिस की बर्बरता के कारण प्रभात की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रभात करीब दो घंटे तक कांग्रेस के दफ्तर में बेहोश पड़े रहे। जाम और बैरिकेडिंग के चलते प्रभात को अस्पताल ले जाने में 35 मिनट लग गए। यही देरी भारी पड़ गई।

अजय राय से आज हो सकती है पूछताछ

लखनऊ की डिप्टी पुलिस कमिश्नर रवीना त्यागी ने बताया कि प्रभात पांडे (Prabhat Pandey) को कांग्रेस दफ्तर से बेहोशी की हालत में हजरतगंज के नगर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

‘कांग्रेस ही हत्यारी है…राहुल-प्रियंका मुर्दाबाद’, प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने लगाए नारे

डॉक्टरों के मुताबिक, पांडे के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। यूपी पुलिस ने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी किया है। आज इस मामले में अजय राय से पूछताछ हो सकती है।

प्रभात के पिता से राहुल गांधी ने की बात

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने मृतक प्रभात पांडे के पिता दीपक पांडे से फोन पर बात की। इस दौरान राहुल ने उन्हें सांत्वना दी और भरोसा जताया कि पार्टी उनके साथ है तथा उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बातचीत के दौरान प्रभात के पिता भावुक हो गए। राहुल ने प्रभात के पिता से कहा कि आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताना। हम सब आपके साथ हैं, आप घबराइए मत, हम सब हैं। इस दौरान प्रभात के पिता दीपक ने कहा, हमारा तो घर का चिराग ही खत्म हो गया। हमारी कमाई का साधन, बुढ़ापे का सहारा सब खत्म हो गया। मेरे पास अब क्या ही बचा है? खबर है कि खरगे या फिर प्रियंका गांधी प्रभात के पिता से मिलने गोरखपुर जा सकती हैं।

Tags: congressLucknow NewsPrabhat Pandey
Previous Post

रूस पर 9/11 जैसा हमला, 6 इमारतों को बनाया ड्रोन से निशाना

Next Post

रॉबिन उथप्पा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस मामले में जारी हुआ अरेस्ट वारंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस मामले में जारी हुआ अरेस्ट वारंट

यह भी पढ़ें

vote

100 वर्षीय ‘दादा’ ने किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील

10/02/2022
makeup brushes

ऐसे करें मेकअप ब्रश की सफाई

19/06/2026
Basant Panchami

कार्तिक पूर्णिमा पर करें तुलसी पूजा, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version