• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डकैती डालने वाले हथियार बंद छह बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब डकैती डालने वाले छह हथियार बंद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह अभियुक्त दूसरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे तभी सटीक मुखबिरी के चलते पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली घाटमपुर के अन्तर्गत आगापुर निवासी शकीला को बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी। डकैती के बाद सभी डकैत मोबाइल, नकदी आदि लूटकर फरार हो गये। इस पर शकीला ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी हुई थी।

क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे ने मंगलवार को बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और बराबर चेकिंग अभियान भी चल रहा है। देर रात जब घाटमपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि आगापुर में डकैती डालने वाले डकैत आज फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं। इस पर सर्विलांस की टीम सक्रिय हुई और सर्विलांस टीम के साथ रठिगांव मोड के पास चेकिंग तेज कर दी। कुछ ही देर में एक ओमिनी कार आती दिखी जो पुलिस को देख पीछे भागने की कोशिश करने लगी।

इस पर घेराबंदी करके ओमिनी कार को पकड़ा गया तो उसके अंदर छह हथियार बंद लोग पकड़ में आ गये। उनकी तलाशी से तमंचा, बंदूक और कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल, चाकू आदि बरामद हुए और उनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने आगापुर डकैती की घटना को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सैमुद्दीन नाम का व्यक्ति वादिया शकीला का रिश्तेदार निकला और उसी की मुखबिरी में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना नाम व पता सैमुद्दीन निवासी गजनेर कानपुर देहात, देवी सिंह निवासी गजनेर कानपुर देहात, शालू निवासी नाला रोड थाना बजरिया कानपुर नगर, मुख्तार अहमद महाराजपुर थाना कानपुर नगर, शिवाकांत थाना महाराजपुर और मेहताब थाना कर्नलगंज कानपुर नगर बताया।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

तगादे में मिली रकम को लेकर की गई थी यासीन की हत्या, दो गिरफ्तार

Next Post

गर्भवती महिला को दबंगों ने मारपीट बेदम किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
beaten

गर्भवती महिला को दबंगों ने मारपीट बेदम किया

यह भी पढ़ें

Gang war between MLA and ex-MLA in Haridwar

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

26/01/2025
Two Israeli embassy staff shot dead in US

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मियों की हत्या, यहूदी म्यूजियम के पास गोलियों से भूना

22/05/2025

श्रद्धालुओं  के लिए खुशखबरी, दर्शन के लिए फिर से खुला जागेश्वर मंदिर

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version