• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तगादे में मिली रकम को लेकर की गई थी यासीन की हत्या, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मड़ियाव थाना पुलिस ने मंगलवार को यासीन उर्फ मुन्ना हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पैसों के तगादा और सार्वजनिक रुप से हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए यासीन की हत्या की थी।

थाना प्रभारी वीर सिंह ने मंगलवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मड़ियाव के श्रीनगर कॉलोनी निवासी महरूनिशा ने थाने में अपने पति मो. यासीन उर्फ मुन्ना की पांच जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

मामला दर्ज कर गुमशुदा यासीन की तलाश में पुलिस की टीमें लग गई। सर्विलांस टीम ने सीडीआर की मदद से दो संदिग्ध युवक विकासनगर के सबौली बटहा निवासी समरजीत और आदित्य सोनकर को गिरफ्तार किया है। कड़ाई से पूछताछ में समरजीत सिंह ने बताया कि यासीन उर्फ मुन्ना से उसका घनिष्ट संबंध था। दोनों एक साथ में जमीन खरीदने व बेचने का कार्य करते थे। यासीन उर्फ मुन्ना से उसने तीन लाख रुपये उधार लिया था, जिसमे से डेढ़ लाख रुपये उसे वापस कर दिया था। शेष बचे रुपये के लिए यासीन उससे आये दिन तगादा करता था। इसके लिए कई बार उसे सार्वजनिक रुप से बेइज्जत भी किया था।

इसी बात का गुस्सा लेकर उसने यासीन को ठिकाने लगाने की योजना अपने साथी आदित्य सोनकर और राजपूत के साथ मिलकर मनायी। घटना वाले दिन जमीन दिखाने के बहाने यासीन को अपने साथ बाराबंकी ले गया। इस बीच उसके दोनों साथी भी मोटर साइकिल से वहां पहुंच गये। जमीन दिखाने के दौरान मौका पाते ही अपनी मोटर साइकिल की सीट पर छिपाकर रखे हुए बाका से समरजीत ने यासीन के गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपितों ने शव के साथ यासीन की स्कूटी और बाका को नहर में फेंकर फरार हो गये।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में समरजीत और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर यासीन का शव भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsLucknow NewsMurder Newsup news
Previous Post

निर्माणधीन मकान की गिरी दीवार, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत

Next Post

डकैती डालने वाले हथियार बंद छह बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Two people died due to roof collapse
Main Slider

जयमाला की स्टेज पर ‘मौत’ का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

15/03/2026
Next Post
arrested

डकैती डालने वाले हथियार बंद छह बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

nida khan

‘तेरा सिर काटकर चौराहे पर लटका दूंगा’, आला हजरत खानदान की बहू निदा खान को मिली धमकी

27/07/2024

यूपी में कोरोना का कहर बढ़ा, 24 घंटे में 5156 लोग पॉजिटिव मिले

19/08/2020
murder

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version