• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छह आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Writer D by Writer D
10/08/2023
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Lashkar-e-Taiba

Lashkar-e-Taiba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba ) के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए संगठन के छह आतंकवादी (Terrorist) सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला और बडगाम जिलों के सीमावर्ती शहर उरी में आतंकवादी संगठन के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने यहां जारी बयान में कहा कि बारामूला पुलिस और सेना की 16 सिखली के संयुक्त बलों ने चुरुंडा उरी में संयुक्त गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में घूमे हुए देखा और उसने गश्ती दल को देखते हुए भागने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त बलों ने चतुराई से उस व्यक्ति पकड़ लिया गया। उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद हुए है जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान चुरुंडा उरी के शौकत अली अवान के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों अहमद दीन और मोहम्मद सादिक खटाना के नामों का खुलासा किया, जो कि चुरुंडा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध के पास से दो ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और चार जिंदा राउंड बरामद हुए।

पुलिस ने कहा, “आरोपी पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर (Lashkar-e-Taiba) के आतंकवादियों (Terrorist) को इसकी जानकारी देने में शामिल हैं।”

पाकिस्तान की संसद तीन दिन पहले ही भंग, आम चुनाव का रास्ता साफ

उन्होंने बताया कि एक अलग अभियान में, पुलिस और सुरक्षा बलों ने बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी (Terrorist) सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेना की 62 आरआर के साथ मिलकर जिला बडगाम के खानसाहब इलाके में तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तान आतंकवादी सहयोगियों की पहचान कैसर अहमद डार, ताहिर अहमद डार और अकीब राशेद गनी के रूप में हुई है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba ) से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक चीनी हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन और 57 जिंदा राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

Tags: badgaam newscrime newsJammu NewsLashkar e TaibaNational newsterrorists arrested
Previous Post

पाकिस्तान की संसद तीन दिन पहले ही भंग, आम चुनाव का रास्ता साफ

Next Post

दिव्यांगों के विश्राम गृह में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
Next Post
fire at rest house

दिव्यांगों के विश्राम गृह में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Up Police Annual Athletics Competition

उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न, DGP ने विजताओं को किया पुरस्कृत

21/03/2021
protest against the transfer policy

स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ 2 जुलाई को करेगा प्रदर्शन

25/06/2021
Rahul Gandhi

गांधी कभी माफी नहीं मांगता…, मैं सावरकर नहीं हूं: राहुल गांधी

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version