• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे निर्माण से रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : योगी

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल को राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाए। अप्रैल में पीएम मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। सोमवार की सुबह एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। सीएम योगी ने कहा कि सिक्सलेन एक्सप्रेस वे अप्रैल से आवागमन के लिये चालू कर लिया जाएगा।

गाजीपुर और आजमगढ़ में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि सिक्सलेन निर्माण से रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के आसपास आद्यौगिक अवस्थापना का काम युद्धस्तर पर होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के इर्द गिर्द उद्योग लगने से हजारों युवाओं को नौकरियां मिल सकेंगी। कहा कि पूर्वांचल देश का विकास मॉडल बनेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की संभावनाओं का सुपथ है।

इसके बनने से यहां रोजगार की अनेक संभावनाएं आगे बढ़ेंगी।

भविष्य में प्रदेश के नागरिकों को नौकरी और रोजगार हेतु अन्य किसी राज्य या देश को नहीं जाना पड़ेगा, अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त होगा।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 8, 2021

कहा कि पूर्वांचल में माफिया विकास में बाधा थे। उनके ऊपर चाबुक चलाकर पूर्वांचल के विकास को गति दिया गया है। पूर्वांचल से माफिया संस्कृति को सरकार ने समाप्त किया। करीब एक घंटे तक सीएम योगी जनपद में रहे। इस दौरान उन्होंने में जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया।

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में ‘माफिया’ के लिए कोई जगह नहीं है।

विकास में बाधक ‘माफिया संस्कृति’ के पूर्णतः निर्मूलन के लिए @UPGovt पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

उत्तर प्रदेश को सिर्फ ‘विकास’ के नाम पर ही जाना जाएगा।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 8, 2021

इससे पहले वाराणसी से गाजीपुर में एक्सप्रेस-वे के प्रगति की समीक्षा एवं जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मिनट विलंब से धरवारकला पहुंचे। उनका उड़न खटोला पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर 9.36 बजे उतरा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर कार्य अगस्त तक करें पूरा : योगी

हेलीपैड पर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी, जिलाधिकारी गाजीपुर और पुलिस कप्तान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कार से  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का बारीकी से निरीक्षण किए, फिर मंच के पीछे बने सेफ हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। इसके इसके बाद जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से जनसंवाद करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर  जनपद के  वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ अधिकारी भी सुबह ही कार्यक्रम स्थल कासिमाबाद के धरवारकला पहुंचे हुए हैं।

कासिमाबाद तहसील के धरवारकला में कुल 40 मिनट तक सीएम रुकेंगे। 9:10 पर ही उनका आगमन होने वाला था, लेकिन 26 मिनट लेट से उनका हेलीकॉप्टर 9:36 बजे लैंड किया। गाजीपुर से सीएम आजमगढ़ पहुंचे।

Tags: cm yogigazipur newsPurvanchal Expresswayup government newsup newsYogi News
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Next Post

देश में नई जमात पैदा हो गई है ‘आंदोलनजीवी’, इनसे बचकर रहें : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
pm modi

देश में नई जमात पैदा हो गई है 'आंदोलनजीवी', इनसे बचकर रहें : मोदी

यह भी पढ़ें

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार

09/04/2025
Maha Kumbh

आतिशी से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, महाकुंभ में विपक्षी राज्यों के सीएम को मिलेगा न्योता

06/12/2024
Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे है 4 राजयोग, जानें इसका महत्व

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version