• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाद कारखाने में स्थापित होंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर : योगी

Writer D by Writer D
04/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद कारखाने की लागत करीब 8000 करोड़ है। गोरखपुर के लिए यह सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा स्थापित यह खाद कारखाना किसानों और नौजवानों के लिए बड़ी सौगात है। इस खाद कारखाने में कुछ स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोले जाएंगे। इस सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौजवान रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में इस खाद कारखाने का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और शीघ्र ही उनके ही हाथों इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। सीएम योगी गुरुवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के खाद कारखाने का केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के साथ निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 8000 करोड़ रुपये की लागत से खाद कारखाना के रूप में गोरखपुर में बड़े निवेश से प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी 26 साल से बंद खाद कारखाने की जगह नया प्लांट लग सकेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से यह संभव हुआ है। किसानों को समय से खाद व रसायन की आपूर्ति में यह खाद कारखाना मिल का पत्थर बनेगा। सीएम योगी ने कहा कि खाद कारखाने से गोरखपुर की स्मृतियां फिर ताजा हो गई हैं। 1967-68 में जापान की टोयो कम्पनी ने फर्टिर्लाइजर कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया के लिए यहां बहुत अच्छा प्लांट लगाया था। यहां बनी यूरिया यूपी, बिहार और बंगाल तक के किसानों के बीच लोकप्रिय थी। प्रसन्नता की बात है कि आज वही टोयो कम्पनी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के लिए प्लांट लगाई है।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी एवं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री @DVSadanandGowda जी ने गोरखपुर के हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के खाद कारखाना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्री जी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। pic.twitter.com/yOYIqXSaqP

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 4, 2021

सीएम योगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की प्रगति व किसानों को समय से खाद रसायन की आपूर्ति व अन्य सुविधाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के चलते नियमित सुनिश्चित हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोविडकाल में भी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में खाद रसायन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई। यह सप्लाई चेन पीएम मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हो सका। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सप्लाई चेन बाधित न होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद कारखाने के समयबद्ध कार्य निर्माण में राज्य सरकार ने स्तर पर सहयोग किया है। मार्च 2017 में कार्यकाल के पहले ही दिन से यह सुनिश्चित किया गया कि विकास योजनाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत

सीएम योगी ने केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा का गोरखपुर की जनता व किसानों की तरफ से स्वागत करते हुए बताया कि श्री गौड़ा ने इस खाद कारखाने के समयबद्ध क्रियाशीलता के लिए व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर नियमित 15 दिनों पर समीक्षा का क्रम बनाए रखा। उन्होंने कहा कि इस समय कार्य करने का अनुकूल वातावरण है। समय से पहले प्लांट तैयार कर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा ताकि शीघ्र ही पीएम मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नित विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खाद कारखाने के अलावा एक और बड़े निवेश के रूप में जल्द ही एम्स भी अपनी पूरी क्षमता से लोगों की सेवा करने लगेगा। खाद कारखाने का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि चिलुआताल के विशाल जलराशि को खाद कारखाने व यहां बसने वाली टाउनशिप के इस्तेमाल के बाद शेष जल को स्वच्छ कर शुद्ध पेयजल बनाया जाएगा। इसकी आपूर्ति जल जीवन मिशन के हर घर नल से जल योजना के तहत शहर के लोगों को की जाएगी।

बाइक बोट: धोखाधड़ी मामले में आदेश भाटी की सशर्त जमानत मंजूर

सीएम ने कहा कि चिलुआताल वाटर बॉडी सरफेस वाटर की बड़ी आपूर्ति का स्रोत बनेगा। इसी ताल से खाद कारखाने को पानी की आपूर्ति होगी। यहां खाद कारखाने की टाउनशिप में भी यहां से पानी मिलेगा। सरप्लस पानी को शुद्ध कर जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले तक पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहा है। 1977 से 2016 तक प्रतिवर्ष यहां 1200 से 1500 बच्चे अकेले मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ देते थे। इतनी ही मौतों की संख्या घरों व गांवों में होती थी। 2017 से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर समन्वित प्रयास से इस बीमारी पर काबू पाया। इंसेफेलाइटिस पर नकेल के लिए हर घर मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय देकर खुले में शौच को रोका गया, साथ ही शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।आज इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या में 75 फीसद और इससे होने वाली मौतों की संख्या में 95 फीसद कमी आई है। पत्रकारों से बातचीत करने से पूर्व केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद कारखाने का सघन निरीक्षण किया।

बरेली : मुंबई और बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 29 अप्रैल से

कंप्यूटरीकृत कंट्रोल रूम के साथ ही उन्होंने 30 करोड़ की लागत से दक्षिण कोरिया निर्मित विशेष रबर से बने डैम का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें इसकी खासियत बताई कि इस रबर डैम पर गोलियों का भी असर नहीं होता है। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने खाद कारखाना अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्त सचिव धर्मपाल, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत

Next Post

मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया ऐसा काम, योगी सरकार ने दिया 2 लाख का इनाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Muzaffarnagar police

मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया ऐसा काम, योगी सरकार ने दिया 2 लाख का इनाम

यह भी पढ़ें

ateroid

ऐस्टरॉइड Ryugu से ‘पार्सल’ लेकर लौटा जापान का Hayabusa 2 कैप्सूल

06/12/2020
Bigg Boss fame Rubina Dilak reveals 5 ways to beat Corona

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना को मात देने के 5 तरीके

19/05/2021
Lipstick

लिपस्टिक के बिना अधूरा होता है मेकअप, लगाने से पहले जान लें ये नुकसान

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version