• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में मामूली तेजी, 56 हजार अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स

Writer D by Writer D
22/07/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज मामूली मजबूती नजर आ रही है। आज के शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) ने जोरदार तेजी के संकेत दिए थे। खरीदारी के सपोर्ट से बीएसई का सेंसेक्स भी उछल कर 56 हजार अंक के दायरे को पार करने में सफल हो गया था, लेकिन उसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने शेयर बाजार (Share Market) को एक बार फिर सपाट स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया।

शुरुआती कारोबार (Share Market) में आईटी सेक्टर के कई प्रमुख शेयर पिटते हुए नजर आ रहे हैं। दिग्गज शेयरों में से यूपीएल, आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगातार हो रही लिवाली के कारण तेजी की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल और टाटा कंस्ट्रक्शन के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 118.89 अंक की मजबूती के साथ 55,800.84 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार (Share Market) की शुरुआत होते ही बाजार में तेज लिवाली शुरू हो गई, जिसके कारण अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 324.27 अंक की छलांग लगाकर 56,006.22 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई।

बिकवाली के दबाव की वजह से सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स लुढ़क कर 55,724.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के बाद से ही शेयर बाजार लगभग इसी स्तर के आसपास टिक कर कारोबार कर रहा है। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 94.81 अंक की मजबूती के साथ 55,776.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है तिरंगा : अमित शाह

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 56 अंक की बढ़त के साथ 16,661.25 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती खरीदारी का फायदा निफ्टी की चाल को भी मिला और पहले 15 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक 99.55 अंक की मजबूती के साथ 16704.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

लेकिन इस स्तर पर बाजार में बिकवाली के दबाव बनने के कारण निफ्टी की चाल में भी गिरावट का रुख बन गया, जो सुबह 10 बजे तक लगातार जारी रहा। इस समय तक निफ्टी गिरकर 16,626.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। इस गिरावट के बाद कुछ देर तक बाजार में लिवाली और बिकवाली का संतुलन बनने की वजह से निफ्टी की चाल में भी कुछ देर के लिए ठहराव जैसी स्थिति बनती दिखी। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 39.40 अंक की मजबूती के साथ 16,634.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Emergency में हुई अनुपम खेर की एंट्री, जय प्रकाश नारायण के रोल में दिखेंगे एक्टर

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 149.02 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 55,830.95 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 40.90 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,646.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 284.42 अंक यानी 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 55,681.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 84.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,605.25 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है तिरंगा : अमित शाह

Next Post

दिनेश गुणवर्धने बने श्री लंका के नए प्रधानमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Share Market
Main Slider

खुलते ही शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी ने भी दिया धोखा

06/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
GST
Business

टैक्स वसूली में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ा, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

02/03/2026
Gold
Main Slider

मिडिल ईस्ट महायुद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतें बनी रॉकेट

02/03/2026
Next Post
Dinesh Gunawardene

दिनेश गुणवर्धने बने श्री लंका के नए प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भगवान किस रूप में दर्शन दे दें, कोई नहीं जानता: सीएम योगी

20/09/2024

बिहार बोर्ड मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की बढ़ाई तिथि

07/11/2020

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.63 लाख के पार, रिकवरी दर 75.64 फीसदी

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version