• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकलने लगा धुआं, अटक गई 250 हज यात्रियों सांसे

Writer D by Writer D
16/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Smoke started coming out from the wheels of the plane during landing

Smoke started coming out from the wheels of the plane during landing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसमें क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद कई लोगों के मन में विमान यात्रा को लेकर डर बैठ गया है। इस बीच रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान (Plane) के पहियों में धुआं उठता दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरब पहुंचे विमान में से धुआं उठता दिखा। जेद्दा से 250 हज यात्रियों को लेकर सऊदी एयरलाइंस का विमान फ्लाइट (एसवी 3112) (Plane) लखनऊ आ रहा था। लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद तुरंत आपातकालीन कार्रवाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर विमान बचाव एवं अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची।

A Saudia Airlines flight (SV 3112) Jeddah experienced a technical malfunction while landing at Lucknow’s Chaudhary Charan Singh International Airport on the morning of 15 June. Sparks and smoke were seen from the landing gear, prompting swift emergency action. pic.twitter.com/2g7KCCcSLk

— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) June 16, 2025

इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब की टीम के साथ स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, इससे विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस दौरान पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट फायर टीम की त्वरित प्रतिक्रिया की बदौलत विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भीगे रनवे पर सऊदी अरबिया एयरलाइन के एयर बस 330 की हार्ड लैंडिंग कराई गई थी। यह इस श्रेणी का एकमात्र विमान है, जो लखनऊ के रनवे पर उतरता है। इसको फायर फाइटिंग का प्रोटोकॉल प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, विमान की तकनीकी जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी, इसलिए विमान रविवार शाम को वापस रवाना हो गया था।

Tags: Lucknow Newslucknow-airport
Previous Post

पूजा घर में दीपक जलाते समय करें इन नियमों का पालन

Next Post

रबी फसल में पहली बार किसानों से एमएसपी पर होगी मक्का खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Maize

रबी फसल में पहली बार किसानों से एमएसपी पर होगी मक्का खरीद

यह भी पढ़ें

Dattatreya Hosabale

महाकुंभ में RSS नेता ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान, कहा-आपका योगदान अतुलनीय

10/02/2025
Corona

देश में कोरोना के ढाई लाख के पार नए मामले, 1501 मरीज कालकवलित

18/04/2021
Keshav Maurya

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

27/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version