• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम के बौर तो सलामत रहेंगे ही फल की उपज और गुणवत्ता भी बढ़ जाएगी

ताकि सलामत रहें आम के बौर

Writer D by Writer D
26/02/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mango Blossoms

Mango Blossoms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आम (Mango) का सर्वाधिक उत्पादक है। आम के रकबे और प्रजातियों के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक है। इसका उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार संजीदा है। ऐसा तभी संभव है जब बौर (Mango Blossoms) लगने के साथ ही फसल की उचित देखरेख हो।

मालूम हो कि मौसम के बासंती होने साथ ही आम की बगिया में बौर आने लगें हैं। बौर आने से लेकर फल आने तक का समय फसल के लिए खासा संवेदनशील होता है। इस समय फसल भुनगा, मिज कीट और खर्रा रोग के प्रति बेहद संवेदनशील होती है। समय से अगर इनकी रोकथाम कर ली जाय तो बेहतर फलत के साथ प्राप्त फलों की गुणवत्ता के नाते बागवानों को बाजार भाव भी अच्छा मिलता है।

भुनगा कीट का प्रकोप नई कोपलों इनमें लगने वाले बौर और इससे बनने वाले छोटे-छोटे फलों पर होता है। ये कीट इनके रस चूस लेते हैं। प्रभावित भाग सूखकर गिर जाता है। ये कीट प्रकोप वाले हिस्से पर शहद जैसा चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिसके नाते पत्तियों पर काले रंग की फंफूद जमा हो जाती है। इससे पत्तियों द्वारा होने वाला प्रकाश संश्लेषण (खाना बनाने की प्रक्रिया) प्रभावित होती है।
मिज कीट की मादा मंजरियों एवं तुरंत बने फलों और मुलायम कोपलों अंडे देती हैं। ये अंडे सूड़ी में बनकर फलों और कोपलों को अंदर-अंदर ही खाकर क्षति पहुंचाते हैं। प्रभावित हिस्सा काला पड़कर सूख जाता है।

खर्रा रोग के प्रकोप की दशा में प्रभावित फल और डंठल सफेद चूर्ण जैसी फंफूद दिखाई देती है। प्रभावित हिस्सा पहले पीला दिखता है, इसके बाद मंजरियां सूखने लगती हैं।

रोकथाम के एकीकृत उपाय: डॉ एस पी सिंह

बेलीपार (गोरखपुर) कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ फल एवं सब्जी वैज्ञानिक डॉक्टर एस पी के अनुसार बौर निकलते समय तीन मिलीलीटर निंबीसिडीन प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। खर्रा एवं दहिया रोग के रोकथाम के लिए कैलेक्सीन 3 मिली एक लीटर पानी के घोल में डालकर छिड़काव करें।

दूसरा छिड़काव कार्बोरिल 0.2 या क्वीनालफास 1.3 मिली और इंडोफिल एम- 45/ दो ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। फूल खिलने या दाने सेट होने के दौरान मार्शल 1.5 मिली या कंटाफ प्लस 1.5 मिली प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।

ईंट भट्टों के पास के बाग के फल उनसे निकलने वाली सल्फरडाई आक्साइड गैस से काले पड़ जाते हैं। इसे रोकने के लिए फल जब मटर के दाने के बराबर के हो जाय तो पांच ग्राम कास्टिक सोडा प्रति लीटर पानी के दर से छिड़काव करें। इसी दौरान सूक्ष्म पोषक (मल्टीमैक्स या वोरेक्स) एक ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।

नोट- फसल जब पूरी तरह बौर (Mango Blossoms) से लदे हों तब रासायनिक दवाओं का छिड़काव न करें। इससे परागण प्रक्रिया प्रभावित होने से खासी क्षति संभव है।

Tags: farmer cornerfarming newskrishi samacharmango blossomsup news
Previous Post

महाकुम्भ के समापन पर वायुसेना की ‘महासलामी’, संगम के ऊपर गरजे सुखोई

Next Post

हिमाचल के मुख्यमंत्री से लेकर उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

हिमाचल के मुख्यमंत्री से लेकर उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

यह भी पढ़ें

BJP Minority Morcha

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष का छलका दर्द, बोले- 10 को जोड़ता हूं तो 25…. 

09/05/2022
Smriti Irani

हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल: स्मृति ईरानी

10/12/2023
kadha

जानें किन 5 बीमारियों को दूर कर सकता है ये ‘जादुई’ काढ़ा

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version