• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लुक को बिगाड़ देते हैं उलझे-बिखरे बाल, इन हेयर मास्क से बनाएं इन्हें खूबसूरत

Writer D by Writer D
16/07/2024
in फैशन/शैली
0
hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बाल पाने की चाहत हर किसी की होती है। स्ट्रेट, सॉफ्ट और शाइनी बाल खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषूण, धूप और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हर महिला अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए तरह-तरह के तरीकों को अपनाती है। अक्सर महिलाएं ड्राई और फ्रिजी बालों (Frizzy Hair )  से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू हेयर मास्क की जानकारी लेकर आएं हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाएं बिना उलझे-बिखरे बालों को संवार सकते हैं। आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में…

शहद और केले का हेयर मास्क

ड्राई और फ्रिजी बालों (Frizzy Hair )  के लिए शहद और केला हेयर मास्क भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। केले में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही, बालों की ड्राइनेस को दूर करने में भी मदद करते हैं। वहीं, शहद बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक पके केले को मैश कर लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

दही और अंडे का हेयर मास्क

गर्मियों में बालों की बुरी कंडीशन को सुधारने के लिए आप दही और अंडे से बना हेयर मास्क अप्लाई कर सकती हैं। ये दोनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंडे में प्रोटीन और विटामिन दोनों होता है। वहीं दही एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ये बालों की ड्राइनेस को कम करते हैं और स्कैल्प पर जमा गंदगी भी साफ हो जाती है। इसे बनाने के लिए आप एक अंडे को फेंट लें। फिर इसमें दही मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे बालों पर 20 मिनट तक लगाकर फिर अच्छे से धो लें।

अंडे और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

ड्राई और फ्रिजी बालों (Frizzy Hair ) से छुटकारा के लिए आप अंडे और जैतून का तेल का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह हेयर मास्क बालों को मुलायम बनाने के साथ ही हेयर ग्रोथ में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके नियमित उपयोग से स्कैल्प का पीएच संतुलन बैलेंस रहता है और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए आप एक अंडे को फेंट लें। अब इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

नारियल तेल और शहद का मास्क

फ्रिजी बालों (Frizzy Hair ) में नारियल तेल और शहद का भी हेयर मास्क लगा सकते हैं। नारियल तेल में लोरिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत देता है। शहद बालों को मॉइश्चराइज करता है। इस हेयर मास्को को बनाने के लिए गुनगुना नारियल का तेल ले लें और इसमें 2 से 3 चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं और शॉवर कैप से ढक कर 15 से 20 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

नारियल तेल व एलोवेरा जेल हेयर मास्क

नारियल का तेल बालों को नमी प्रदान करता है। इससे उलझे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, बाल नारियल तेल के पोषण को आसानी से अवशोषित कर लेते हैं। वहीं, एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में नारियल तेल और एलोवेरा जेल दोनों मिलकर फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और एलोवेरा जेल की जरूरत होगी। इसके लिए आप एक बाउल में नारियल तेल डालें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ध्यान रहे कि इसके बाद बालों पर कंडीशनर नहीं लगाना है। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: best hair mask for frizzy haireffective frizz control hair maskfrizz-free hair mask solutionshair mask to tame frizzy hairtop hair mask for treating frizziness
Previous Post

बप्पा की बनी रहेगी कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

Next Post

ओट्स से पाएं ग्लोइंग चेहरा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
Oats face pack

ओट्स से पाएं ग्लोइंग चेहरा, जानें इस्तेमाल का तरीका

यह भी पढ़ें

Sex Racket

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

20/09/2025
PM Modi arrived at Navkar Mahamantra program

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में नंगे पैर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़

09/04/2025
back tanning

बैकलेस ड्रेस में चमकती नजर आएगी स्किन, ऐसे करें पीठ की सफाई

26/09/0202
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version